facebookmetapixel
Advertisement
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन

Bond Yield: सरकारी बॉन्ड यील्ड में आई कमी

Advertisement

अमेरिकी यील्ड में गिरावट से शुरुआती तेजी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली से 10 साल की यील्ड 6.33% पर

Last Updated- April 23, 2025 | 11:05 PM IST
SEBI Indian Bond Market

डीलरों ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और गिल्ट बाजार में खरीदारी तेज होने के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में सरकारी बॉन्ड की यील्ड मनोवैज्ञानिक रूप से महत्त्वपूर्ण 6.30 प्रतिशत के स्तर से नीचे आ गई। बहरहाल ट्रेडर्स ने दिन के दूसरे पहर में मुनाफे पर बॉन्ड की बिक्री की और इसकी वजह से 10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड थोड़े बदलाव के साथ 6.33 प्रतिशत पर बंद हुई, जबकि इसके पहले 6.34 प्रतिशत पर बंद हुई थी।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘खरीद गतिविधियां हो रही हैं। अमेरिकी यील्ड में गिरावट के कारण 10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.30 प्रतिशत के स्तर के नीचे आ गई।’ उन्होंने कहा कि बाद में प्रॉफिट बुकिंग हुई, क्योंकि मुनाफा कमाने के कुछ बेहतर स्तर आए।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोमी पॉवेल को हटाए जाने को लेकर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपना रुख बदल दिया, उसके बाद बुधवार को 10 साल की ट्रेजरी पर यील्ड कम हुई। 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड करीब 10 आधार अंक कम होकर 4.29 प्रतिशत पर पहुंच गया।

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर बेंचमार्क यील्ड निकट अवधि के हिसाब से 6.30 प्रतिशत से 6.35 प्रतिशत की कम सीमा में रहने की उम्मीद है। एक और सरकारी बैंक से जुड़े डीलर ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि यील्ड (बेंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड) वर्तमान स्तर पर बनी रहेगी क्योंकि 6.25 प्रतिशत के स्तर पर हाल फिलहाल में आने की संभावना नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘जून तक 6.20 प्रतिशत और 6.25 प्रतिशत का स्तर देखी जा सकती है। खासकर मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक के आसपास यह स्तर आ सकता है।’

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement