facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

ग्रामीण आवास फंड की राशि बढ़कर हुई दोगुनी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:31 PM IST

ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों की आवासीय योजनाओं के तहत फंड की कमी को दूर करने के लिए ग्रामीण आवासीय फंड (आरएचएफ) के कोष को दुगुना कर इसे अब 2,000 करोड रुपये कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस फंड की स्थापना राष्ट्रीय आवास बैंक  (एनएचबी) द्वारा की गई है जिसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय योजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और आवासीय वित्त कंपनियों से आने वाले फंडों की कमी पूरा करना है।
इस बारे में बिजनैस स्टैंडर्ड से बातचीत करते हुए एनएचबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस श्रीधर ने कहा कि जुलाई 2008 में आरएचएफ का कोष 1,000 करोड़ रु पये था जिसे अब उपर्युक्त जरूरतों को पूरा करने के लिए बढ़ाकर 2,000 करोड रुपये कर दिया गया है।
इस फंड का प्रमुख लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए आवासीय योजना के तहत उनको धन की कमी से उबारना है। एनएचबी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधा के लिए फंड मुहैया कराने के लिए ही आरएचएफ का गठन किया है।
आरएचएफ छोटे किसानों, भूमिहीन मजदूरों, बटाईदारों, महिलाओं और स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के लिए पात्र व्यक्तिओं के आवास के लिए धन की कमी को पूरा कर रहा है। श्रीधर ने कहा कि अब तक इस फंड से पीएलआई को 1,400 करोड रुपये का आवंटन किया जा चुका है। साथ ही श्रीधर ने कहा कि आएचएफ में विकास की काफी संभावनाएं हैं।

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement