facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

एसबीआई ने छोड़े अनार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:45 AM IST

वैश्विक स्तर पर जब वित्तीय उद्योग संकट में है, उस दौरान भी देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक को अच्छा मुनाफा हुआ है।


चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक का एकल शुध्द मुनाफा 40 फीसदी बढ़कर 2,259.72 करोड़ रुपये हो गया।एसबीआई ने कहा कि ब्याज दरों से होने वाली और अन्य आय के कारण बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में अपने मुनाफे में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बैंक का एकल मुनाफा पिछले साल की दूसरी तिमाही में 1,611.42 करोड़ रुपये था।

उक्त अवधि में बैंक की जमा राशि 67.93 फीसदी बढ़कर 57,861 करोड़ रुपये हो गई। बैंक का चालू और बचत खाता अनुपात 26 आधार अंक  बढ़कर 39.71 फीसदी हो गया। देश के इस अग्रणी बैंक की अग्रिम राशि 161.35 फीसदी बढ़कर 51,020 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने कहा कि आवास ऋण में 23.47 फीसदी, वाहन ऋण में 30.48 फीसदी और शिक्षा ऋण में 43.81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि एसबीआई कार्ड को 27.90 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

बैंक का संचई शुध्द मुनाफा 11.50 फीसदी बढ़कर 2,458.04 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 2,204.56 करोड़ रुपये था। कुल संचई आय 26.41 फीसदी बढ़कर 27,083.47 करोड़ रुपये हो गया।

2008-09 की दूसरी तिमाही
मुनाफा – 2,259.72 करोड़ रुपये
आय – 57,861 करोड़ रुपये


आईसीआईसीआई ने फुलझड़ी

देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकल शुद्ध मुनाफा 1.09 फीसदी बढ़कर 1,014 करोड़ रुपये पहुंच गया।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 1,003 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। हालांकि संचई मुनाफे की बात करें, तो उसमें बैंक को नुकसान उठाना पड़ा है। बैंक का संचई शुध्द मुनाफा 27.4 फीसदी गिरा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की आय पिछले साल की समान अवधि के 9,588.40 करोड़ से बढ़कर 9,712.30 करोड़ रुपये हो गई।

 इस अवधि में बैंक की ब्याज से हुई कमाई में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ और पिछले साल के 1,786 करोड़ रुपये मुकाबले यह बढक़र 2,148 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक की ओर से कहा गया कि चालू और बचत खाता अनुपात पिछले साल 25 फीसदी थाा, जो इस साल बढ़कर 30 फीसदी हो गया है।

हालांकि कुल जमा में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। बैंक का प्रमुख परिचालन मुनाफा इस अवधि में बढ़कर 2,437 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,712 करोड़ रुपये था।

बैंक ने कहा कि लागत को तर्कसंगत बनाने के लिए उठाए गए कदमों के कारण परिचालन लागत में 12 फीसदी की कमी आई। बैंक की पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.01 फीसदी रहा।

2008-09 की दूसरी तिमाही
मुनाफा – 1,014 करोड़ रुपये
आय – 9,712.30 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - October 27, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement