facebookmetapixel
Advertisement
Teja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटकाOFS शुरू होते ही फिसला Cochin Shipyard का शेयर, 4% से ज्यादा की गिरावटचीनी कंपनियों को मिली एंट्री, क्या भारतीय Power Transmission कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले समझौता करो, वरना ‘काम पूरा करेंगे’जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदें

बैंकों के फालोऑन ऑफ पर भी पड़ा है मंदी का असर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:45 AM IST

बढ़ती महंगाई और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पूंजी निकालने का प्रभाव बैंकों के फालो-ऑन ऑफर (एफपीओ)पर भी देखा जा सकता है।


सभी प्रमुख बैंकों ने जब अपने फॉलोऑन ऑफर जारी किए थे तो निवेशकों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया था लेकिन आज इनकेदाम 50 फीसदी तक गिर गए हैं। महंगाई को काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट और नकद आरक्षित अनुपात में की गई वृध्दि से बैंकों की हालत और भी खस्ता हो गई है।

बैंकों द्वारा अपने विस्तार के लिए पूंजी जुटाने के लिए फॉलो-ऑन ऑफर जारी करने का कदम बैंकों पर उल्टा पड़ा है। इन बैंकों के शेयरों का कारोबार उनके फालो-ऑन ऑफर मूल्य से भी नीचे हो रहा है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स का फालोऑन ऑफर खरीदने वाले प्रदीप मुखर्जी अपने कदम पर पछता रहे हैं। उन्होंने 250 रुपये के ऑफर मूल्य पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के 1,000 शेयर खरीदे थे लेकिन 1 जुलाई को इस बैंक के शेयर का कारोबार बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 125 रुपये पर हो रहा था।

यही हाल लगभग सभी बैंकों के फॉलोऑन ऑफर का है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 110 रुपये पर अपना फॉलोऑन इश्यू लाया था और उसके शेयर का कारोबार इस समय 100.20 रुपए पर हो रहा है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी 390 रुपये पर अपना फॉलोऑन इश्यू जारी किया था लेकिन बैंक के शेयर का कारोबार इस समय 351 रुपये पर हो रहा है। यही हाल इलाहाबाद बैंक,आंध्रा बैंकऔर सिडिंकेट बैंक के फॉलो-ऑन ऑफर का भी है। इन सभी बैंकों के शेयरों का  कारोबार उनके फॉलोऑन ऑफर से नीचे हो रहा है।

निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का कारोबार भी उसके फॉलोऑन ऑफर के आसपास ही हो रहा है। सिर्फ साउथ इंडियन बैंक के शेयर का कारोबार उसके फॉलो-ऑन ऑफर के मूल्य से ऊपर हो रहा है। बैंक 66 रुपये का फॉलो-ऑन ऑफर लाया था और इस समय बैंक के शेयर का कारोबार 95 रुपये पर हो रहा है।

Advertisement
First Published - July 2, 2008 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement