facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

RBI ने फिर की एक दिन में दो VRRR नीलामी, MPC बैठक से पहले नकदी को कम करना चाहता है केंद्रीय बैंक

बाजार के हिस्सेदार अब मौद्रिक नीति समिति की बैठक के परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे मौजूदा नकदी की स्थिति को लेकर आगे के दिशानिर्देश मिल सकेंगे।

Last Updated- February 07, 2024 | 9:34 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को 2 वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी की। दोनों 50,000-50,000 करोड़ रुपये की थीं। बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के परिणाम गुरुवार को आने वाले हैं, उसके पहले बैंकिंग व्यवस्था में बढ़ी नकदी को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया है।

पहली नीलामी में बैंकों ने अधिसूचित राशि की करीब दोगुनी बोली लगाई, और रिजर्व बैंक को 50,000 करोड़ रुपये अधिसूचित राशि की जगह 96,093 करोड़ रुपये की बोली मिली है।

बहरहाल दूसरी नीलामी में बैंकों ने 6.49 प्रतिशत भारित औसत दर पर सिर्फ 11,829 करोड़ रुपये डाले हैं। बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि उल्लेखनीय रूप से नकदी की कमी के बीच स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिसिली (एसडीएफ) में धन जमा किए जाने पता चलता है कि बैंकिंग व्यवस्था के भीतर नकदी का वितरण असमान है।

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को पहली बार एक दिन में 2 वीआरआरआर नीलामी का आयोजन किया था।

बहरहाल सरकार द्वारा व्यय किए जाने से बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी की स्थिति लगातार कम हो रही है, भले ही केंद्रीय बैंक इन नीलामियों के माध्यम से नकदी खींच रहा है।

मंगलवार को नकदी की कमी 1 लाख करोड़ रुपये थी। यह 24 जनवरी को रिकॉर्ड 3.46 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी, जब बड़े पैमाने पर कर भुगतान के लिए निकासी हुई थी।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, ‘वे नहीं चाहते कि धन एसडीएफ में जाए। कल दूसरी नीलामी में प्रतिक्रिया बेहतर थी, क्योंकि रिजर्व बैंक द्वारा कुछ जानकारी मांगी गई थी कि बैंक कम दर पर एसडीएफ में पैसे डालना क्यों पसंद कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘वे नकदी घटा रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि यील्ड कमजोर हो क्योंकि महंगाई के खिलाफ लड़ाई अभी भी जारी है।’

केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को वीआरआरआर नीलामी की थी, क्योंकि मनी मार्केट रेट घटकर रीपो रेट के नीचे आ गया था। उल्लेखनीय है कि भारित औसत कॉल रेट बुधवार को 6.48 प्रतिशत था, जो मौजूदा रीपो रेट 6.50 प्रतिशत से थोड़ा ही कम था।

बाजार के हिस्सेदार अब मौद्रिक नीति समिति की बैठक के परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे मौजूदा नकदी की स्थिति को लेकर आगे के दिशानिर्देश मिल सकेंगे।

First Published - February 7, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट