facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

आरबीआई के नरम रुख के बावजूद दरों में इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:41 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति पर यथास्थिति के साथ अपना रुख उदार रखा है मगर अर्थव्यवस्था में ब्याज दरें कुछ बढ़ गई हैं। तरलता की स्थिति सामान्य होने से अल्पावधि की दरें बढ़ गई हैं। केंद्रीय बैंक ने 14 दिन की रिवर्स रीपो नीलामी के जरिये शुक्रवार को 2 लाख करोड़ रुपये बैंकिंग तंत्र से हटा लिए। धन वापस आने से पहले बैंक दोबारा नीलामी कर मनचाही नकदी तंत्र से हटा सकता है। इस कदम का मकसद अल्पावधि के कर्ज की दरें बढ़ाकर रिवर्स रीपो दर के बराबर लाना है।
वास्तव में स्थिति सामान्य होने की घोषणा के बाद से अल्पावधि में मनी मार्केट की दरें 25 से 30 आधार अंक बढ़ी हैं। उदाहरण के लिए 1 जनवरी को एक महीने के लिए उधारी पर ब्याज दर 3.01 फीसदी थी, जो इस शुक्रवार को 3.53 फीसदी पर पहुंच गई। इसी तरह तीन महीने की उधारी दरें 2.99 फीसदी से बढ़कर 3.32 फीसदी और 12 महीने की दरें 3.77 फीसदी से बढ़कर शुक्रवार को 3.9 फीसदी हो गईं। लंबी अवधि की प्रतिभूतियों की दरें भी बढ़ी हैं लेकिन 6 फीसदी से नीचे हैं।
नीतिगत दरों पर निर्णय के लिए छह सदस्यीय मौद्रिक नीति सीमिति की अगली बैठक फरवरी के पहले हफ्ते में होगी। इसमें दरें यथावत रखे जाने की पूरी संभावना है।  बैंकों की उधारी और जमा दरें अल्पावधि की दरों पर आधारित हैं, इसलिए उनमें भी इजाफा होगा। इसका संकेत उस समय मिला जब भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले हफ्ते कुछ जमाओं पर ब्याज में 10 आधार अंक का इजाफा किया। लेकिन इस बैंक की सीमांत उधारी लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) नहीं बदली है। हालांकि अल्पावधि के कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ती है तो वे अगले संशोधन में इस बात का ध्यान रखेंगे।
आरबीआई के दृष्टिïकोण से देखें तो यह मानना सही नहीं होगा कि वे ब्याज दरें बढ़ाना चाहते हैं। अर्थव्यवस्था में मांग अच्छी नहीं है और दिसंबर में मुद्रास्फीति भी घटकर 15 महीने के निचले स्तर 4.59 फीसदी पर रह गई। इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च में असोसिएट निदेशक सौम्यजित नियोगी ने कहा, ‘यह नहीं माना जा सकता कि हम दर वृद्घि चक्र के मुहाने पर हैं। रिजर्व बैंक की मंशा स्पष्ट है, वे मौजूदा रुख को बनाए रखना चाहेंगे लेकिन अर्थव्यवस्था में घटनाक्रम के हिसाब से वे रणनीति में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस समय बेहद नरम नीति से नरम नीति में जाने भर का बदलाव हो सकता है।’
दरों में वृद्घि को दरें सामान्य होना माना जा सकता है क्योंकि महामारी के दौरान ये बेहद कम हो गई थीं। केयर रेटिंग्स के अनुसार इस बीच दीर्घावधि उधारी का औसत प्रतिफल का भारांश 12 हफ्ते के उच्च स्तर 5.71 फीसदी पर पहुंच गया है। इस साल अब तक 11.25 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए हैं, जो पिछले साल से 70 फीसदी अधिक हैं।

Advertisement
First Published - January 17, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement