facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Hero, Biocon, Tata Power समेत कई कंपनियों के बड़े ऐलान पर रहेगी बाजार की नजरपहले सेवा उत्पादन सूचकांक में आवास-भोजन सेवाएं सबसे आगे, अप्रैल में 37.2% की शानदार बढ़ोतरीबाइरैक की बड़ी पहल: ₹1 लाख करोड़ के RDI फंड के लिए चुने गए देश के 8 बेहतरीन बायोटेक स्टार्टअपRBI का नया फरमान: बैंक बोर्डों को अब रणनीति और जोखिम प्रबंधन पर देना होगा ज्यादा समय, नियम बदलेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सीट के लिए भारत करेगा दावेदारी, अगले साल जून में होगा चुनावEditorial: महंगाई फिर RBI के लक्ष्य से ऊपर, तेल और मॉनसून बढ़ा सकते हैं नीतिगत चुनौतियांआंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, दो मरीजों की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में अलर्ट जारीहोर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले पर भारत का कड़ा विरोध, 1 भारतीय नाविक की मौत; तेहरान के राजनयिक तलबHurun India Real Estate List: अदाणी प्रॉपर्टीज बनी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, वैल्यू ₹90,400 करोड़ हुईब्राजील के एथनॉल मॉडल से भारत क्या सीख सकता है? अवसर, चुनौतियां और संतुलन की जरूरत

पुलिस खोजेगी, कौन है साजिश का सूत्रधार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:00 AM IST

आईसीआईसीआई बैंक के प्रमुख के. वी. कामत ने कहा – जो बुरा होना था, वह हो चुका लेकिन हम सतर्क रहेंगे और किसी भी तरह की अफवाह से समुचित तरीके से निपटा जाएगा।


आईसीआईसीआई बैंक ने एक दिन पहले उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिन्हें वह अफवाह फैलाने के लिए जिम्मेदार मानता है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है, जो इस मामले की जांच करेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) राकेश मिश्रा ने बताया कि बैंक की ओर से 22 पन्नों का अरोप पत्र दायर किया गया है, लेकिन उसमें किसी व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं है। हालांकि बैंक की प्रतिष्ठा को आंच पहुंचाने के मकसद से संदेश जारी करने की बात शिकायत पत्र में कही गई है।

उन्होंने बताया कि हम इस बात की जांच करेंगे कि इस संदेश के पीछे किसी तरह का षडयंत्र तो नहीं है। मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए आर्थिक अपराध विंग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया है, जिसे साइबर क्राइम सेल के अधिकारी भी मदद करेंगे।

पिछले कुछ हफ्तों में बैंक की वित्तीय हालत के बारे में फैली अफवाहों के मद्देनजर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। शुक्रवार को इसमें 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

कामत ने कहा – हमारा दृष्टिकोण सही सिध्द हुआ कि कुछ निहित स्वार्थ बैंक के खिलाफ काम कर रहे हैं लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि हर चीज का परिप्रेक्ष्य स्पष्ट हो गया। वैश्विक रेटिंग एजेंसियों मूडीज और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने भी हमारे दृष्टिकोण की पुष्टि की।

Advertisement
First Published - October 14, 2008 | 2:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement