facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

पीएनबी का लाभ 20 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:03 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 30 जून को समाप्त तिमाही में 512.40 करोड़ रुपए का शुध्द लाभ कमाया जो गत वर्ष की तुलना में 20.54 प्रतिशत की बढोतरी दिखाता है।


पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 425.06 करोड़ का लाभ कमाया था। बैंक के शुध्द लाभ में बढ़ोतरी की वजह परिसपत्ति का कुशल प्रबंधन रहा। इस तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 4,594.62 करोड़ रुपए हो गई।

बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के सी चक्रवर्ती ने कहा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद बैंक ने अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि हम बैंक का पोर्टफोलियो बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बैंक को अपने शंघाई में कार्यालय खोलने के लिए रिजर्व बैंक से अनुमति भी प्राप्त हो गई है।

मौजूदा प्रतियोगी माहौल के बावजूद बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सालाना आधार पर 5.3 फीसदी की वृध्दि हुई और यह बढ़कर 942.43 करोड़ हो गया। हालांकि बैंक के नेट इंट्रेस्ट मार्जिन में कमी आई। पिछले साल की इसी तिमाही में जहां बैंक का नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 3.59 फीसदी था, वह घटकर 3.27 फीसदी पर आ गया। बैंक के नेट इंट्रेस्ट मार्जिन में बढ़ोतरी की वजह फंड के प्रबंधन में आने वाली ज्यादा लागत रही। बैंक के कुल कारोबार में भी सालाना आधार पर 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,87,504 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

बैंक के डिपॉजिट में भी पिछले साल की इस तिमाही की तुलना में सालाना आधार पर 21.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैंक का कुल डिपॉजिट 1,73,074 करोड़ रुपए रहा। बैंक की रिटेल क्रेडिट ग्रोथ भी पिछले साल की तुलना में 16.92 फीसदी ज्यादा रहकर 18,893 करोड़ रुपए हो गई। पिछले वित्त्तीय वर्ष में बैंक ने 16,159 करोड़ का रिटेल क्रेडिट लोन दिया था। बैंक के रिटेल लोन में एजुकेशन लोन की बड़ी हिस्सेदारी रही। बैंक के एजुकेशन लोन में सालाना आधार पर 62 फीसदी का सुधार देखा गया और ह बढ़कर 1,187 करोड़ रुपए हो गया।

बैंक ने इस तिमाही में अपनी पहली माइक्रो फाइनेंस शाखा मुकुंदपुर में खोली जिसमें सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं जैसे सीबीएस सिस्टम, एटीएम, लॉकर्स, इंस्टा रेमिट, इंटरनेट होगा। बैंक की आगे और भी माइक्रो फाइनेंस शाखाएं खोलने का इरादा है। बैंक ने स्माल स्केल इंड्रस्टीज पर ध्यान देने के लिए देश भर में सात जगहों पर केंद्रीय हब बनाने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - July 30, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement