facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स का सफरनामा: येकातेरिनबर्ग से शुरू होकर से नई दिल्ली तक, 2009 से 2026 तक कैसे बदला यह संगठनबीज से डिजिटल खेती तक, कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए साथ आएंगे ब्रिक्स देश; AI और तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमालविदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देशदेशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश

कई प्रमुख बैंक जल्द अकाउंट एग्रीगेटर पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:36 PM IST

वित्त मंत्री द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को अकाउंट एग्रीगेटर (एए) इकोसिस्टम में शामिल होने के निर्देश के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) सहित 5-6 प्रमुख बैंकों के जुलाई के अंत तक लाइव होने की उम्मीद है।
एए इकोसिस्टम पर उद्योग का गठजोड़ ‘सहमति’ पीएसबी के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिससे कुछ समय बाद उन्हें इसमें शामिल किया जा सके। यूनियन बैंक जहां कुछ वक्त से लाइव है, पीएनबी इस सप्ताह से लाइव हुआ है। बैंक आफ महाराष्ट्र भी अगले 2 सप्ताह में इसमें आ सकता है।
बैंक आफ महाराष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि बैंक दो सप्ताह में अकाउंट एग्रीगेटर नेटवर्क में होगा और 31 जुलाई की अंतिम तिथि के पहले यह हो जाएगा। कारोबारी लाभ सुनिश्चित करने के लिए एंड टु एंड स्ट्रेट थ्रो प्रॉसेसिंग (एसटीपी) पर ध्यान होगा।
बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा, ‘बैंक आफ बड़ौदा मल्टिपल यूज केसेज विकसित करने पर काम कर रहा है, जिससे अकाउंट एग्रीगेटर फ्रेमवर्क का इस्तेमाल कर बेहतर पेशकश की जा सके। हम वित्त मंत्री द्वारा तय वक्त पर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं।’ एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, फेडरल बैंक जैसे प्रमुख प्राइवेट बैंक शुरुआती दौर में इस व्यवस्था में शामिल हो गए हैं। इस समय 12 प्राइवेट और सरकारी बैंक इकोसिस्टम में लाइव हैं। बैंकों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, बीमा कंपनियों, इश्योरेंस ब्रोकरों, स्टॉक ब्रोकरों और निवेश सलाहकारों सहित कुल मिलाकर 54 वित्तीय संस्थान इकोसिस्टम में लाइव हो चुके हैं।
सहमति के सह संस्थापक बीजी महेश ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि एसबीआई और बैंक आफ बड़ौदा सहित 5-6 बड़े सरकारी बैंक जल्द ही एए इकोसिस्टम पर लाइव होंगे। इनमें से सभी इस व्यवस्था में शामिल होने के अंतिम चरण में हैं। बैंक न सिर्फ एफआईपी के रूप में आंकड़ों को साझा करने की योजना पर काम कर रहे हैं, बल्कि अन्य बैंकों या वित्तीय स्रोतों वित्तीय आंकड़ों के इस्तेमाल करने व वित्तीय उत्पादों की पेशकश करने पर काम कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - July 13, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement