facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?नए-नवेले शेयर से बंपर कमाई! हर दिन लग रहा अपर सर्किट, 4 दिन में मिला 230% रिटर्न!

एलआईसी आईपीओ: 16 मर्चेंट बैंक दौड़ में

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:41 AM IST

 भारतीय जीवन बीमा निगम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर काम करने के लिए 16 मर्चेंट बैंक दौड़ में हैं। ये मर्चेंट बैंक निवेश व सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सामने अपना-अपना प्रेजेंटेशन देंगे। ये बैंक हैं बीएनपी पारिबा, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज ऐंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया, नोमूरा फाइनैंशियल एडवाइजरी ऐंड सिक्योरिटीज (इंडिया), ऐक्सिस कैपिटल, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेएम फाइनैंशियल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट और येस सिक्योरिटीज इंडिया। इन बैंकरों की तरफ से जमा कराई गई वित्त्तीय बोली इस प्रेजेंटेशन के बाद खोली जाएगी।

सरकार सार्वजनिक पेशकश में अनुभवी 10 अग्रणी बुक रनिंग लीड मैनेजर की नियुक्ति करना चाहती है और इसकी टीम बनाई जाएगी। बुक रनिंग लीड मैनेजर सरकार के साथ एक सिंडिकेट बनाएंगे, जो सेबी के नियम के तहत जरूरी है। अगर जरूरी हुआ तो सरकार के पास अतिरिक्त सिंडिकेट सदस्य की नियुक्ति का विकल्प है। मचेंट बैंकरों को सेबी के मौजूदा ढांचे के तहत आईपीओ का ढांचा तैयार करना होगा। उन्हें ड्यू डिलिजेंस करना होगा और विवरणिका का मसौदा तैयार करना होगा। बैंकरों को सरकार को नियामकीय नियमों के बारे में सलाह देनी होगी और मंजूरी पाने में सहायता करनी होगी, इन मंजूरियों में सेबी, आरबीआई व बीमा नियामक के अलावा स्टॉक एक्सचेंज शामिल हैं।

एलआईसी की सूचीबद्धता में सरकार की तरफ से अपनी हिस्सेदारी का एक भाग और जुटाई गई नई इक्विटी पूंजी शामिल होगी। इस पेशकश का एक हिस्सा कर्मचारियों व एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - August 24, 2021 | 1:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement