facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

10,000 रुपये से ऊपर UPI लेनदेन पर EMI सुविधा देगा ICICI Bank

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 10:47 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

ICICI Bank ने QR Code के स्कैनिंग से UPI भुगतान पर मासिक किस्त (EMI) की योजना पेश की है। यह सुविधा उन ग्राहकों को उपलब्ध होगी, जो अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें योजना (PayLater) के पात्र हैं।

ग्राहक 10,000 से ज्यादा के लेनदेन पर 3, 6 या 9 महीने की किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। बैंक ने एक बयान में कहा है कि PayLater के लिए EMI सुविधा जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग में भी दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रोसरी, फैशन अपैरल, ट्रैवल और होटल बुकिंग में लिया जा सकेगा।

बैंक ने यह सुविधा तब शुरू की है, जब भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों द्वारा पहले से जारी क्रेडिट लाइन के माध्यम से UPI भुगतान की अनुमति दे दी है।

उम्मीद की जा रही है कि इससे बैंकों से वित्तपोषित ऋण के माध्यम से UPI नेटवर्क से भुगतान की सुविधा मिल सकेगी। ICICI पहला बैंक बन गया है, जिसने अपने ग्राहकों को यह सुविधा दी है। यह अपने तरह की विशेष सुविधा है, जिसमं बैंक के ग्राहक QR Code स्कैन करके कोई उत्पाद तत्काल खरीद सकेंगे और बाद में किस्तों में उसका भुगतान कर सकेंगे।

ICICI Bank के डिजिटल चैनल और पार्टनरशिप के प्रमुख बिजित भास्कर ने कहा, ‘इस समय अधिकतम भुगतान UPI के माध्यम से हो रहे हैं। इसके साथ ही हमने पाया कि ग्राहक पे लेटर से UPI लेनदेन का विकल्प चुन रहे हैं।’

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement