facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: सुधार के इंतजार में ‘पूरब का शेफील्ड’; क्या डबल इंजन सरकार लौटाएगी औद्योगिक गौरव?वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू सुधारों पर जोर, रणनीतिक बढ़त के लिए तेज नीतिगत फैसलों की जरूरत: वित्त मंत्रालयE20 विवाद के बीच बढ़ी Ethanol-Free Fuel की मांग, प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से ज्यादा हुईQ1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?

कर्ज पुनर्गठन में आईसीए की अड़चन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:25 AM IST

वित्तीय सेवा देने वाली दिग्गज कंपनी बजाज फिनसर्व ने अपनी नई पेशकश बजाज फिनसर्व हेल्थ के साथ स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में कदम रखा है। यह स्वास्थ्य तकनीक समाधान संबंधी कारोबार होगा जिसका लक्ष्य स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की बिखरी हुई सेवा आपूर्ति को एकीकृत करना और इसे एक प्लेटफार्म पर मुहैया कराकर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच उपभोक्ताओं को प्रदान करना है। बजाज फिनसर्व हेल्थ आरोग्य केयर के माध्यम से व्यक्ति आधारित, रोकथाम, प्रीपेड स्वास्थ्य पैकेजों की पेशकश करेगी और अपने बजाज आलियांज स्वास्थ्य सामान्य बीमा से स्वास्थ्य बीमा कवर के जरिये इलाज के खर्चों को भी शामिल करेगी। इसमें अस्तपाल में भर्ती होने के खर्चे के लिए बजाज फाइनैंस से ऋण को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, यह ग्राहकों को स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्राप्त करने और डिजिटल तरीके से उसके रखरखाव में भी सक्षम बनाएगी जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा।
भारत अपने कुल खर्च का केवल सात फीसदी ही रोकथाम स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च करता है। इसमें से 80 फीसदी इलाज और स्वास्थ्य हस्तक्षेप पर खर्च किया जाता है। स्वास्थ्य देखभाल पर भारत में जेब से होने वाला खर्च 65 फीसदी है जो चीन में 36 फीसदी और इंडोनेशिया में 37 फीसदी है। देश में आज स्वास्थ्य क्षेत्र अलग अलग बिखरा पड़ा है जिसमें सेवा प्रदाता, चिकित्सक, डायग्नोस्टिक केंद्र, फार्मेसी, ऋण कंपनियां और बीमा कंपनियां सभी स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। बजाज फिनसर्व के चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी संजीव बजाज ने कहा, ‘बड़े ग्राहक आधार और मजबूत साझेदार व्यवस्था के साथ बजाज फिनसर्व हेल्थ ग्राहकों को बाधारहित और व्यक्ति आधारित अनुभव के साथ उन्हें घर बैठे आपस में जुड़ी हुई, किफायती और सुविधाजनक सेवाएं मुहैया कराएगी।’

Advertisement
First Published - September 23, 2020 | 12:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement