facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

एचडीएफसी बैंक ने आईसीआईसीआई को पछाड़ा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:08 AM IST

निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक मार्केट कैपिटेलाइजेशन के मामले में देश के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक को पछाड़ इस क्षेत्र की नंबर वन बैंक बन गई है।


हालांकि सभी बैंकों में सरकारी क्षेत्र के स्टैट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बादशाहत बरकरार है जिसका मार्केट कैपिटेलाइजेशन 73413.71 करोड़ रुपये है। ज्ञातव्य है कि आईसीआईसीआई बैंक 2002 में डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीटयुशन आईसीआईसीआई में विलय किया था इसके बाद 16 दिसंबर 2005 को वह एसबीआई को पछाड़कर सबसे अधिक एम कैप वाली बैंक बन गई थी।

उसने अपना नंबर वन का तमंगा 25 जनवरी 2008 तक बरकरार रखा था जब एसबीआई ने राइट इश्यू जारी कर फिर से सबसे अधिक एम कैप वाली कंपनी बन गई थी। सितंबर मध्य  से अब तक आईसीआईसीआई के  शेयर 45 फीसदी तक गिर चुके हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह बाजार इसी समयावधि में एचडीएफसी के शेयर सिर्फ 17 फीसदी ही गिरे। वास्तव में 10 अक्टूबर को ही एचडीएफसी एम कैप के लिहाज से आईसीआईसीआई बैंक को पीछे छोड़ चुकी थी, लेकिन बाद में पिछड़ गई थी। कल उसने यह फिर वह स्थान हासिल कर लिया।

बैंक का यह स्थान आज भी बरकरार रहा। अदेश की दो सबसे बड़ी प्राइवेट बैंकों की मार्केट कैप के लिहाज से रैंकिंग में हुआ यह  दोनों की विकास की रणनीति में संकट का सामना करने की रणनीति में व्याप्त अंतर की बात कहती है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने लोन पोर्टफोलियो को आक्रमक ढंग से बढ़ाने पर जोर दिया और।

दूसरी ओर एचडीएफसी का हमेशा से जोर आकार के आधार पर गुणवत्ता वाले पोर्टफोलियो पर रहा। इस बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बताया कि उनकी बैंक ने हमेशा मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग पर ही ध्यान केंद्रित किया है।  अब खुद आईसीआईसीआई बैंक भी कर्ज देने की राह में धीमी चलना चाहती है।  उसने रिटेल एडवांस के लक्ष्य  दो अंकों से अब घटाकर पांच फीसदी किया गया है।

इस साल मार्केट कैप में परिवर्तन
                                              8 जनवरी 2008        24 अक्टूबर, 2008
आईसीआईसीआई बैंक          148466.56                  34514.16
एचडीएफसी बैंक                    72961.63                   41348.12
राशि करोड़ रुपये में

Advertisement
First Published - October 24, 2008 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement