facebookmetapixel
Advertisement
मणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी20,000 से 60,000 टन! HEG ने बनाया बड़ा विस्तार प्लान, खर्च होंगे ₹5,500 करोड़प्रणव कंस्ट्रक्शंस आईपीओ में पैसा लगाने का मौका! जानें लिस्टिंग, लॉट और निवेश की पूरी जानकारीहर महीने 16,000 से ज्यादा बिकती है बलेनो, अब मारुति ने बनाया नया प्लानफेड की ब्याज दर बढ़ी तो सोना, चांदी और बिटकॉइन का क्या होगा? एक्सपर्ट से जानेंनिफ्टी का ट्रेंड बिगड़ा! 24,000 के नीचे कमजोरी का खतरा; Angel One ने बताए 2 शेयर, जानें खरीदारी का भाव और टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे; आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटाशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजर

एसबीआई सहित चार सरकारी बैंकों को फिच की रेटिंग

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:36 PM IST

फिच रेटिंग ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों की रेटिंग की पुष्टि की जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। रेटिंग एजेंसी ने लेनदारों के लिए इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग्स (आईडीआर) को ‘बीबीबी’ रखा।
रेटिंग एजेंसी ने रेटिंग पर नकारात्मक परिदृश्य को बरकरार रखा है। यह भारत की ‘बीबीबी’ सॉवरिन रेटिंग को प्रतिबिंबित करता है जिसे 18 जून, 2020 को स्थिर से नकारात्मक में बदल दिया गया था। भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस के बड़ते प्रभाव के मद्देनजर यह संशोधन किया गया था। रेटिंग एजेंसी ने निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईडीबीआई बैंक की व्यवहार्यता रेटिंग (वीआर) को भी ‘सीसीसी’ से बढ़ाकर ‘सीसीसी प्लस’ कर दिया है। वीआर को मुख्य तौर पर बेहतर पूंजीकरण और ऊंचे ऋण नुकसान कवरेज के मद्देनजर अपग्रेड किया गया है। यह परिसंपत्ति गुणवत्ता पर संभावित दबाव के मुकाबले बफर में कुछ लचीलापन प्रदान करता है। यह चालू वित्त वर्ष के दौरान अधिक ताजा पूंजी की संभावना को भी दर्शाता है।
परिचालन परिदृश्य के बारे में फिच ने कहा कि यह मई 2020 से लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोले जोने के बाद आर्थिक गतिविधियों में सुधार के बावजूद भारतीय बैंकों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिच मानना है कि भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में 10.5 फीसदी घट जाएगा। लेकिन उसने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2022 में भारत की वास्तविक जीडीपी 11 फीसदी तक पहुंच जाएगी।

Advertisement
First Published - December 3, 2020 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement