facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

स्टेट बैंक की क्लर्की के लिए हैं बेताब

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:45 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पिछले दिनों जिन 20,000 क्लरिकल स्टॉफ की भर्ती के लिए आवेदन दिए थे, उनके लिए 24 लाख उम्मीदवारों ने अपने आवेदन भेजे हैं।


इतनी बड़ी संख्या में मिले आवेदनों से खुद बैंक भी हैरान है। हालांकि यह उसके लिए एक सकारात्मक बात है कि अब वह एक बड़े टैलेंट पूल से यह भर्ती कर सकेगा। उसे इसके लिए 60 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिला है। इन पदों के लिए हर आवेदक से 250 रुपये बतौर आवेदन शुल्क लिए गए हैं।

 एसबीआई के साथ देना बैंक और बैंक ऑफ इंडिया भी क्लरिकल पद के लिए भर्ती कर रहा है। हालांकि इन बैंकों की रिक्तियां 500 से भी कम हैं। एसबीआई में पहले से ही व्याप्त रिक्तियां और उसके द्वारा किया जा रहा व्यापक पैमाने में नेटवर्क का विस्तार के कारण यह भर्तियां की जा रहीं हैं। सूत्रों के अनुसार सबसे अहम बात यह है कि एसबीआई अब फिर से भर्तियां कर रही है। दूसरा यह कि अब आधुनिक क्लर्कों के वर्क प्रोफाइल और योग्यता में काफी बदलाव हो चुका है।

अब तक यह क्लर्क मासिक वित्तीय रिपोर्ट, चेकों की छटनी, हर चेक की राशि दर्ज करने और ग्राहकों का एकाउंट मैंटेन करते आए हैं। वर्तमान समय में लगभग सारी बैंक की शाखाएं कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं, जिसके चलते अब क्लर्कों का काम डाटा इंट्री ऑपरेटर  के साथ बांड, शेयर और विदेशी मुद्रा से संबंधित लेन देन का रिकार्ड रखना है। बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक दीपांकर मुखर्जी ने बताया कि क्लरिकल स्टाफ को अब तकनीकी ज्ञान से लैस होना है। इससे बैंक की कार्यक्षमता में इजाफा होगा।

Advertisement
First Published - July 28, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement