facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

अप्रैल से अगस्त 21 के बीच ऋण अनुपात बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:13 AM IST

अप्रैल-अगस्त, 2021 में ऋण अनुपात तेजी से बढ़कर 2.3 पर पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 21 के पहले 5 महीने के दौरान 0.56 था। एक्यूट रेटिंग्स के मुताबिक यह रीडिंग कोविड-19 के पहले के 2019 के 1.8 के स्तर को भी पार कर गई है। इससे कंपनियों की सेहत में सुधार के संकेत मिलते हैं।
नीतिगत समर्थन, नकदी मुहैया कराने के लिए उठाए गए कदमों और कर्ज के कम स्तर, महामारी की शुरुआत में पैदा हुआ डर कम होने और निर्यात की तेज मांग की वजह से बेहतर रेटिंग हुई है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि साथ ही इसमें निजी खपत की बहाली को भी शामिल किया गया है।  

वित्त वर्ष 21 में कॉर्पोरेट के लचीले प्रदर्शन में विनिर्माण क्षेत्र का अहम हिस्सा रहा है, जिसमें कर्ज का कम स्तर और महामारी के शुरुआती दौर की आशंकाएं शामिल हैं। टीकाकरण में प्रगति और महामारी की तीसरी लहर का जोखिम धीरे धीरे कम होने के कारण निजी खपत की मांग वित्त वर्ष 22 की दूसरी छमाही में बढऩे की उम्मीद है। 
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से कोविड-19 महामारी के दौरान मौद्रिक नीति के कई कदमों से कॉर्पोरेट और वित्तीय क्षेत्र को मदद मिली और वे धन की जरूरतें पूरी करने व नकदी की स्थिति स्थिर बनाए रखने में कामयाब हो सके। साथ ही इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) जैसे कदमों से भी उद्यमों को मदद मिली, जो कार्यशील पूंजी के संकट से गुजर रहे थे।

Advertisement
First Published - September 9, 2021 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement