facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

कर्ज मुद्रीकरण से निवेशकों का भरोसा घटेगा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:57 AM IST

भारत सहित उभरते बाजारों में केंद्रीय बैंकों द्वारा सॉवरिन बॉन्डों की खरीद को कोविड के दौर की आपातकालीन कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। बहरहाल स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स (एसऐंडपी) ने चेताया है कि अगर भारतीय रिजर्व बैंक सहित विभिन्न देशों के बैंकिंग नियामक कर्ज का मुद्रीकरण करते हैं तो इससे निवेशकों का भरोसा कम हो सकता है।  एजेंसी ने कहा कि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सॉवरिन बॉन्ड की खरीद से बाजार में डर नहीं है क्योंकि निवेशक मान रहे हैं कि यह कोविड के दौर की आपातकालीन कार्रवाई है। एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग के क्रेडिट एनलिस्ट एंड्यू वुड ने कहा, ‘बॉन्ड खरीदने का कार्यक्रम भविष्य के किसी संकट में प्रतिक्रिया देने के मामले में उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों की क्षमता को कम कर सकता है।’
इस साल कोविड-19 की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत और फिलीपींस के बैंकिंग नियामक  एक साथ 24 अरब डॉलर के सरकारी बॉन्डों की खरीद की है। बैंक इंडोनेशिया ने भी जुलाई में बॉन्डों की खरीद शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - September 15, 2020 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement