facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

सपनों से भरी नैनो में सस्ते कर्ज की खुमारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:07 AM IST

नैनो कार खरीदने का सपना पूरा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज पर ब्याज की दर कम करने का फैसला किया है।
बैंक अब नैनो के लिए कर्ज पर पहले साल में महज 10 फीसदी की दर से ब्याज लेगा। पहले उसने यह दर 11.75 से 12 फीसदी रखी थी। नैनो के लिए ज्यादातर बैंक 7 साल तक की मियाद के लिए कर्ज दे रहे हैं।
आम तौर पर कार खरीदने के लिए कर्ज की 5 साल तक की मियाद ही होती है। नैनो के लिए पहले ब्याज दर ज्यादा रखने की बात चल रही थी, लेकिन अब 10 से 11 फीसदी के दायरे में ही यह दर होगी।
बैंक का यह फैसला उन 500,000 लोगों को खुश करने वाला है, जो इस कार के लिए फॉर्म खरीद चुके हैं। महज 15 दिन के भीतर नैनो के लिए 500,000 से भी ज्यादा फॉर्म बिक चुके हैं। बिक्री 25 अप्रैल तक चलेगी यानी इसमें और इजाफा होना तय है।
एसबीआई ने ही 1 लाख से ज्यादा फॉर्म बेच दिए हैं। इस मामले से जुड़े एसबीआई के एक अधिकारी ने बिानेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘जितने फॉर्म बिके हैं उनमें से एक चौथाई तो एसबीआई ने ही बेचे हैं।’
एसबीआई 850 शहरों की अपनी 1,350 शाखाओं के जरिये नैनो के फार्म की बिक्री कर रहा है। इसके अलावा टाटा मोटस फाइनैंस, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, पंजाब नैशनल बैंक समेत कई और बैंकों के साथ टाटा मोटर्स ने गठजोड़ किया हुआ है।
दूसरे रिटेल आउटलेट भी इन फॉर्मों की बिक्री कर रहे हैं। 1,000 शहरों में फैले अपने 30,000 आउटलेट के जरिये खुद टाटा मोटर्स भी फॉर्म की बिक्री कर रही है।
मीठा हुआ कर्ज
स्टेट बैंक पहले साल में देगा 10 फीसदी दर पर कर्ज
7 साल के लिए दिया जा रहा है नैनो ग्राहकों को कर्ज
दूसरे बैंक भी रख रहे हैं 10 से 11 फीसदी ब्याज दर 
बिक चुके हैं नैनो के लिए 5 लाख से ज्यादा फॉर्म
25 अप्रैल तक चालू रहेगी फॉर्मों की बिक्री
बिक्री प्रक्रिया की समाप्ति के बाद कंप्यूटर लॉटरी से होगा खरीदारों का चयन

Advertisement
First Published - April 18, 2009 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement