facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवाद

चंदा कोचर ले सकती हैं कामत की जगह!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:00 AM IST

आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक बोर्ड की शुक्रवार को होने जा रही बैठक में बैंक के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के.वी. कामत के उत्तराधिकारी पर फैसला होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक बैंक की संयुक्त प्रबंध निदेशक और ग्रुप की मुख्य वित्तीय अधिकारी चंदा कोचर को आईसीआईसीआई बैंक की कमान सौंपे जाने की संभावना है। कामत अगले साल 30 अप्रैल को अपने पद से मुक्त हो रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि कामत बैंक में एन. वागुल की जगह गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालेंगे। हालांकि बैंक के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि कामत ने आईसीआईसीआई में वर्ष 1971 में अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
एशियाई विकास बैंक के साथ जुड़े रहने के बाद कामत आईसीआईसीआई में वर्ष 1996 में बतौर सीईओ वापस आ गए। उसी वर्ष कामत को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
वहीं, कोचर वर्ष 1984 में आईसीआईसीआई में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर शामिल हुई थीं। जब आईसीआईसीआई ने वर्ष 1993 में व्यावसायिक बैंकिंग के क्षेत्र में उतरने का निर्णय किया, तो कोचर को बैंक की स्थापना के लिए प्रमुख टीम में शामिल कर आईसीआईसीआई बैंक में भेजा गया।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement