facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरOpening Bell: शेयर बाजार में शानदार तेजी! Sensex 700 अंक उछला, Nifty 24,150 के पार; Infosys और L&T ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजा

बीओबी का मुफ्त निकासी घटाने का फरमान वापस

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:42 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा ने हर महीने मुफ्त नकद निकासी की अधिकतम संख्या घटाने का फैसला वापस ले लिया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है, ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट में कुछ सरकारी बैंकों द्वारा सेवा शुल्क में  तेज बढ़ोतरी की रिपोर्ट आई है।’ इसमें कहा गया है कि सरकारी बैंकों मेंं सिर्फ बैंक आफ बड़ौदा ने महीने में मुफ्त नकद निकासी की संख्या 5 से घटाकर 3 करने का फैसला किया था।
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि बहरहाल तीन से ज्यादा मुफ्त निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘बैंक आफ बड़ौदा ने सूचित किया है कि मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए बैंक ने किया गया बदलाव वापस ले लिया है। इसके अलावा किसी अन्य सरकारी बैंक ने हाल में इस तरह के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।’
सरकार ने कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए किसी भी सरकारी बैंक का शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है।
मंत्रालय ने साफ किया है, ‘हालांकि रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों में सरकारी बैंक सहित सभी बैंकों को अपनी सेवाओं पर साफ, पारदर्शी व गैर विभेदकारी तरीके से शुल्क लगाने की अनुमति मिली हुई है, जो उन पर आने वाली लागत के आधार पर होती है।’

Advertisement
First Published - November 4, 2020 | 1:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement