facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

बैंकों ने मांगी सरकार से अतिरिक्त पूंजी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:44 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने सरकार से और अधिक पूंजी मुहैया कराने की मांग की है।


इन बैंकों का कहना है कि इस अतिरिक्त पूंजी से उनको चालू वित्त वर्ष में अपने पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर)को 12 प्रतिशत तक के स्तर तक रखने में मदद मिलेगी। यूको बैंक  चाहता है कि सरकार 400 करोड रुपये के नॉन-क्युमुलेटिव वरीयता शेयरों को खरीदे जिसे बैंक जल्द ही जारी करने की योजना बना रहा है।

इस बाबत यूको बैंक केअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए केगोयल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगर सरकार हमारे इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा देती है तो इससे हमें टीयर-टू कैपिटल में 400 करोड रुपये की अतिरिक्त पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से हमारा सीएआर का स्तर 12.50 फीसद केआसपास पहुंच जाएगा। गोयल ने बताया कि अगर सरकार यूको बैंक के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर देती है तो फिर बैंक अपने प्रस्तावित फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर को टाल देगा और बाजार में स्थितियों में सुधार आने तक इंतजार करेगा।

इसी तरह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि बैंक ने सरकार से पूंजी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमें एकाउंटिंग स्टैंडर्ड 15 के मानक को पूरा करने केलिए 875 करोड़ रुपये के प्रावधान करने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं कर पाने के कारण हमारा सीएआर गिरकर 9.75 फीसद के स्तर पर पहुंच गया।

अधिकारी ने कहा कि हमने सरकार से हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट के जरिये पूंजी उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि बैंक कितने धन की मांग करेगा, अधिकारी ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

इसी तरह कोलकाता स्थित अन्य बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पूंजी पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में है और साथ ही अगले तीन वर्षों के लिए जरूरी पूंजी का आकलन कर रहा है।

इस बारे में यूबीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एक के गुप्ता ने कहा कि इस कार्य केलिए हमने एक कंसल्टेंट को नियुक्त किया है और अगले तीन में आवश्यक पूंजी के बारे में अनुमान लगाने केबाद हम सरकार केसमक्ष अपनी मांग रखेंगे।

विजया बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अल्बर्ट टॉरो ने कहा कि बैंक मुनाफे और कारोबार पर आधारित आवश्यक पूंजी के बारे में विचार कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 21, 2008 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement