facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

बैंकों का ग्राहक बढ़ाने पर ध्यान, नहीं होता समाधान: RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement

डिप्टी गवर्नर ने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जोखिम बढ़ने पर अगर नियंत्रण नहीं पाया गया तो इसका दूरगामी असर पड़ सकता है।

Last Updated- November 24, 2023 | 8:13 AM IST
RBI launches UDGAM portal

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने गुरुवार को कहा कि बैंक नए ग्राहक जोड़ने को प्राथमिकता दे रहे हैं मगर उनकी शिकायतें निपटाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। राव ने कहा कि ऐसे क्षेत्र के लिए यह अजीब लगता है, जो सेवा उद्योग होने को लेकर गर्व करता है।

सालाना होने वाली फिक्की आईबीए बैंकिंग कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राव ने कहा, ‘बैंकों ने ग्राहक जुटाने के लिए नवोन्मेषी और नए तरीकों पर निवेश किया है, वहीं ग्राहकों की शिकायत निपटाने की व्यवस्था पर बहुत कम ध्यान दिया है। जो सेक्टर सेवा क्षेत्र होने को लेकर गर्व करता है, मेरे हिसाब से उसके लिए यह अजीब है।’

साइबर सुरक्षा बढ़ाने और साइबर धोखाधड़ी से बचने की जरूरत पर जोर देते हुए राव ने कहा कि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी और आंकड़ों की चोरी के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों को ग्राहकों की शिकायत को समय से निपटाने की व्यवस्था करने की जरूरत है, न कि तकनीक व उत्पाद की बमबारी करने की।

राव ने कहा, ‘वित्तीय समावेशन, ग्राहकों की पहुंच, उत्पादों के चयन और सुविधा के हिसाब से बैंकिंग का दायरा तेजी से बढ़ा है। बहरहाल ग्राहकों का जोखिम भी बढ़ा है। धोखाधड़ी और आंकड़ों की चोरी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं।’

डिप्टी गवर्नर ने आगे कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों में जोखिम बढ़ने पर अगर नियंत्रण नहीं पाया गया तो इसका दूरगामी असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘जोखिम लेने को लेकर साफतौर पर प्रोत्साहन है। लेकिन अगर वित्तीय कंपनी या बैंक में बहुत ज्यादा जोखिम लिया जाता है और इसका कुशल प्रबंधन किया जाए तो यह विनाशकारी हो सकता है।’

भारत की बैंकिंग व्यवस्था में हो रहे बहुआयामी बदलाव को लेकर राव ने कहा कि बैंकों के लिए यह जरूरी है कि वे परंपरागत क्षेत्रवार रणनीतियां बनाने से दूर रहें।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement