facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

अगस्त में यूपीआई से 10.72 लाख करोड़ के 6.5 अरब लेन-देन हुए

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:02 PM IST

 भारत के प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने अगस्त में लेनेदेन की मात्रा और मूल्य दोनों में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 
  भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 10.72 लाख करोड़ रुपये के 6.57 अरब लेन-देन किए गए।  यह लेन-देन की मात्रा और मूल्य के महीने-दर-महीने स्तर पर क्रमशः 4.62 फीसदी और 0.95 फीसदी अधिक रहा। सालाना आधार पर समान अवधि में लेन-देन की मात्रा 85 फीसदी अधिक रही और लेन-देन का मूल्य 67.85 फीसदी अधिक रहा।
    पिछले महीने, यूपीआई ने 2016 में अपनी स्थापना के बाद से पहली बार मात्रा में छह अरब के स्तर को पार किया। यूपीआई एक रुपये भेजने करने का तंत्र है, जो एक खाता से दूसरे में तुरंत रुपये भेजने में सक्षम है।
   यह फंड ट्रांसफर के साथ-साथ मर्चेंट व्यापारी भुगतान प्रणाली भी है। अब तक के कैलेंडर वर्ष (सीवाई 22) में यूपीआई ने 77.94 लाख करोड़ रुपये के 45 अरब लेन-देन किए हैं। और वित्त वर्ष 23 (अगस्त तक) कुल मिलाकर यूपीआई ने 51.74 लाख करोड़ रुपये के 30 अरब लेन-देन किए हैं। यह पिछले पूरे वित्त वर्ष से करीब 65 फीसदी अधिक लेन-देन है। वित्त वर्ष 23 के शुरुआती पांच महीनों में, यूपीआई लेन वित्त वर्ष 21 से 1.35 गुना है।

Advertisement
First Published - September 1, 2022 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement