facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

यूनियन बैंक की 500 नई शाखाएं

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:42 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र का प्रमुख बैंक यूनियन बैंक विस्तार प्रक्रिया में है और 500 नई शाखाएं स्थापित करने के लिए उसने भारतीय रिजर्व बैंक में आवेदन किया है।


बैंक बीमा एवं म्युचुअल फंड बिजनेस में भी कारोबार को इस साल के अंत तक शुरू करने की योजना बना रहा है। बैंक के नए निगमित ‘लोगो’ की घोषणा करते हुए यूनियन बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एम वी नायर ने बताया कि बैंक 22 फीसदी की दर से विकास कर रहा है और चालू वित्त वर्ष में जमा एवं अग्रिम खंड में दो लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर सकता है।

नायर ने बताया कि बैंक ने 500 नई शाखाएं शुरू करने के लिए आवेदन किया है। मौजूदा समय में बैंक के नेटवर्क में 2,400 शाखाएं हैं। बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच को बढ़ा रहा है और वह ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, कनाडा एवं ब्रिटेन में अपनी पहुंच को सुनिश्चित करेगा।

Advertisement
First Published - September 2, 2008 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement