23:41MP Elections LIVE 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा को 163 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को करना पड़ा हार का सामना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 65 सीट गई। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही थी। भारत आदिवासी पार्टी को भी सैलाना सीट पर जीत मिली। गौरतलब है कि राज्य में किसी भी पार्टी को जीतने के लिए कुल 230 सीटों में से 116 सीटों पर जीत हासिल करनी होती है।
23:34CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा को 54 सीटों पर जीत के साथ मिला बहुमत
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करते हुए कुल 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल कर लिया। कांग्रेस को 35 सीटें मिली तो वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हिस्से में 1 सीट गई।
21:11CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल 36 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और अपने ही भतीजे विजय बघेल को 19,723 वोटों से पटकनी दी। CM बघेल को कुल 1,32,302 वोट मिले।
21:07MP Elections LIVE 2023: पूर्व CM कमलनाथ 36 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 36,594 वोटों से पटकनी दी।
20:33MP Elections LIVE 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा सीट से दर्ज की जीत
भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार बलवीर सिंह दंडोतिया को 24,461 वोटों से हरा दिया। तोमर उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उतारा था।
तोमर 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले विभिन्न पदों पर रहे। तोमर 1998 और 2003 में ग्वालियर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे और भाजपा के राज्य शासन में कैबिनेट मंत्री बने। उन्हें 2006 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह 2012 से 2014 के बीच फिर से इस पद पर रहे।
तोमर 2008 में मुरैना संसदीय सीट से और फिर 2014 में ग्वालियर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए एवं नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने। वर्ष 2019 में लोकसभा के आम चुनाव में तोमर की सीट फिर से बदल दी गई और उन्होंने मुरैना संसदीय सीट से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा और केंद्र में अपना मंत्री पद बरकरार रखा।
19:59MP Elections LIVE 2023: नरोत्तम मिश्रा रिकाउंटिंग के बाद हारे
दतिया सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा रिकाउंटिंग के बाद 7156 मतों से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के भारती राजेंद्र ने मात दी।
19:54MP Elections LIVE 2023: इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय जीते, 57 हजार वोटों से दी शिकस्त
मध्य प्रदेश की इंदौर-1 सीट से भाजपा के सीएम फेस कैलाश विजयवर्गीय जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संजय शुक्ला को 57939 वोटों से हराया। विजयवर्गीय को कुल 158123 वोट मिले।
19:49मध्य प्रदेश में भाजपा ने पार किया जादुई आंकड़ा, सरकार बनना तय
मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को जीत हासिल करने के लिए 116 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना होता है। अभी तक के हिसाब से भाजपा ने 127 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, कांग्रेस को 38 सीटों पर जीत मिली। भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। कुल 166 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
19:40MP,CG Elections LIVE 2023: PM मोदी ने कहा- मैं भविष्यवाणी नहीं करता, लेकिन इस बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
भाजपा मुख्यालय पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मध्य प्रदेश ने हमें फिर दिखाया है कि भाजपा के सेवा भाव का कोई विकल्प नहीं है... छत्तीसगढ़ के परिवार को मैंने मेरी पहली सभा में ही कहा था कि मैं आपसे कुछ मांगने नहीं बल्कि आपको शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने के लिए आया हूं।"
"मैं हमेशा भविष्यवाणियों से दूर रहा... मैंने कभी बड़े वादे या घोषनाएं नहीं की लेकिन इस बार मैंने चुनाव में अपना यह नियम भी तोड़ दिया। मैंने राजस्थान को लेकर यह भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लौटकर नहीं आएगी..."
19:36CG Elections LIVE 2023: राजनादगांव से रमन सिंह जीते, 45 हजार वोटों से दी शिकस्त
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव विधानसभा सीट से भाजपा के सीएम फेस रमन सिंह जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45,084 वोटों से हराया। रमन सिंह को कुल 1,02,499 वोट मिले।
19:28PM मोदी ने महिला योजनाओं की बात दोहराई, कहा- नारी शक्ति ने लहराया भाजपा का परचम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर भाषण देते हुए कहा, "... मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी... आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है..."
19:26MP,CG Elections LIVE 2023: PM मोदी ने कहा- बांटने की कोशिश हुई नाकामयाब, की 4 बड़ी सबसे जातियों वाली बात याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर भाषण देते हुए कहा, "इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुई लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है..."
19:11MP Elections LIVE 2023: भोपाल की दोनों सीट से कांग्रेस ने जीती बाजी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भोपाल उत्तर सीट औऱ भोपाल मध्य सीट पर जीत हासिल कर ली है। भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आरिफ़ मसूद ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को 26,987 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 96,125 वोट मिले।
वहीं, भोपाल मध्य से कांग्रेस कैंडिडेट आरिफ़ मसूद ने भाजपा के ध्रुव नारायण सिंह को 15,891 वोटों से हराया। उन्हें 82,371 वोट मिले।
19:09MP,CG Elections LIVE 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया बयान, कहा- PM मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुख्यालय पर भाषण देते हुए कहा, "भाजपा जब भी कोई चुनाव लड़ती है चाहे राज्य का चुनाव हो या देश का चुनाव हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला है और उस चैलेंज को स्वीकार किया है।"
19:06PM मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय; कई नेता, मंत्री उपस्थित
भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।
18:52MP Elections LIVE 2023: 230 में से 136 सीटों के परिणाम घोषित, भाजपा के कब्जे में 102 सीट
मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी को जीतने के लिए 116 सीटों को हासिल करने की जरूरत थी। भाजपा ने अब तक के हिसाब से 102 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के हाथ में अभी तक 62 सीटें आईं है। भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है।
18:43MP Elections LIVE 2023: नरसिंहपुर सीट से प्रहलाद सिंह पटेल जीते
मध्य प्रदेश में भाजपा ने नरसिंहपुर पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल को 31, 310 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 1,10,226 वोट मिले।
18:36MP,CG Elections LIVE 2023: UP के CM योगी ने कहा- चुनाव में जीत से पता चलता है कि PM मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
CM योगी ने कहा कि आज के चुनावी परिणाम इस बात के संकेत देते हैं कि लोकसभा चुनाव में PM मोदी फिर से यानी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व को जनता ने स्वीकारा है।
18:31MP Elections LIVE 2023: मुख्यमंत्री चौहान छठी बार बुधनी से जीते, मस्ताल को 1.04 लाख वोटों से हराया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के अभिनेता से नेता बने विक्रम मस्तल को 1,04,974 मतों के अंतर से हराकर बुधनी सीट से छठी बार जीत हासिल की।
मप्र के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले चौहान ने पहली बार 1990 में बुधनी विधानसभा सीट से जीत हासिल की।
वर्ष 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद उन्होंने 2008, 2013 और 2018 में यह सीट अपने पास बरकरार रखी। चौहान 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में विदिशा से लोकसभा सांसद भी रहे।
18:23MP Elections LIVE 2023: भाजपा की अब तक 86 सीटों पर जीत, 78 पर आगे
मध्य प्रदेश में अभी तक 109 सीटों को लेकर फैसले आ गए हैं। भाजपा जहां 86 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 22 सीटें आईं हैं। सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी को भी एक सीट मिली।
बाकी बची सीटों में से भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
18:19MP Elections LIVE 2023: कमलनाथ का बयान, कहा- चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार
मध्य प्रदेश में अभी तक 103 सीटों को लेकर फैसले आ गए हैं। भाजपा जहां 82 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 20 सीटें आईं हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और इस बार के सीएम फेस कमलनाथ ने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।'
18:16MP, छत्तीसगढ़ चुनावों में पार्टी की बढ़त के बाद दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे बड़े नेता
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिल रहे बहुमत के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली मुख्यालय पहुंच चुके हैं। साथ ही अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं।
17:39MP Elections LIVE 2023: मध्य प्रदेश में 73 सीटों के आए रिजल्ट, भाजपा 55 सीटों पर जीती
मध्य प्रदेश में अभी तक 73 सीटों को लेकर रिजल्ट आ गए हैं। 58 सीटों भाजपा के कब्जे में, 14 कांग्रेस के साथ। सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी को भी एक सीट मिली।
17:36MP, CG Elections LIVE 2023: राहुल गांधी ने कहा- हार स्वीकार, मगर विचारधारा की लड़ाई रहेगी जारी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तगड़ी हार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया किया और हार को स्वीकार किया।
17:32CG Elections LIVE 2023: भूपेश बघेल की सीट पर अंतिम राउंड में मतगणना
भूपेश बघेल की पाटन सीट के लिए मतगणना अंतिम दौर में है। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
17:13MP Elections LIVE 2023: पार्टी की हार पर बोले पूर्व CM कमलनाथ
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पार्टी की हार पर कहा, 'हम खामियों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए। हम सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे, चाहे वह जीतने वाला उम्मीदवार हो या हारने वाला।'
17:07MP Elections LIVE 2023: CM शिवराज 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते
मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से सीएम शिवराज ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा को 1,04,974 वोटों से पटकनी दी। उन्हें कुल 1,64,951 वोट मिले।
17:05CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरा परिणाम भाजपा के पाले में, राम विचार नेताम को मिली जीत
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने रामानुजगंज सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के राम विचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार तिर्की को 29,663 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 99,574 वोट मिले।
16:59CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में पहला परिणाम भाजपा के पाले में, विष्णु देव साय को मिली जीत
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कुनकुरी सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के विष्णु देव साय ने कांग्रेस प्रत्याशी यू. डी. मिंज को 25,541 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 87,604 वोट मिले।
16:51MP Elections LIVE 2023: 41 सीटों पर आया परिणाम, 32 सीटों पर भाजपा का कब्जा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतती हुई नजर आ रही है। अब तक घोषित किए गए परिणामों में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, 8 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी को भी एक सीट मिली।
16:45MP, CG Elections LIVE 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीजों पर PM मोदी का बयान, कहा- भाजपा में जनता का भरोसा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
16:39MP Elections LIVE 2023: देवास सीट से प्रदीप चौधरी हारे, भाजपा ने मारी बाजी
मध्य प्रदेश में भाजपा ने देवास सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के गायत्री राजे पवार ने कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी को 26,956 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 1,17,422 वोट मिले।
16:36MP Elections LIVE 2023: निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते हारे, कांग्रेस ने मारी बाजी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी चैन सिंह वरकड़े ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को 9723 वोटों से हरा दिया है। निवास सीट से वरकड़े को कुल 99, 644 वोट मिले। फग्गन मध्य प्रदेश में CM फेस के तौर पर भी देखे जा रहे थे।
16:25MP Elections LIVE 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मैं दिग्विजय की हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं
भाजपा जहां एक तरफ मध्य प्रदेश में जीत का ताज पहनने जा रही है वहीं, ज्योतिरादित्स सिंधिया भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी चुपचाप काम तकर रही थी।
16:19MP Elections LIVE 2023: भाजपा को रीवा से मिली जीत, राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया
मध्य प्रदेश में भाजपा ने रीवा सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस नेता इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा को 21,339 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 77, 680 वोट मिले।
16:04MP Elections LIVE 2023: पांढुर्ना से कांग्रेस की पहली जीत, निलेश पुसाराम उईके ने भाजपा कैंडिडेट को हराया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को चौथी जीत मिल गई है। पांढुर्ना से कांग्रेस प्रत्याशी निलेश पुसाराम उईके ने भाजपा के प्रकाश भाऊ उईके को 10,457 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 90, 944 वोट मिले।
16:01MP Elections LIVE 2023: अमरवाड़ा से कांग्रेस की पहली जीत, कमलेश प्रताप शाह ने भाजपा कैंडिडेट को हराया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को दूसरी जीत मिल गई है। अमरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह ने भाजपा के मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को 25, 086 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 1,09,765 वोट मिले।
15:53MP Elections LIVE 2023: भाजपा को अलीराजपुर से मिली जीत, कांग्रेस के मुकेश पटेल हारे
मध्य प्रदेश में भाजपा ने अलीराजपुर सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के चौहान नागरसिंह ने कांग्रेस नेता मुकेश पटेल को 3723 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 83,764 वोट मिले।
15:50MP Elections LIVE 2023: भाजपा को बडनगर से मिली जीत, कांग्रेस के मुरली मोरवाल हारे
मध्य प्रदेश में भाजपा ने बडनगर सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस सीट से भाजपा के जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या ने कांग्रेस नेता मुरली मोरवाल को 36,693 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 80,728 वोट मिले।
15:47MP Elections LIVE 2023: भाजपा को रतलाम ग्रामीण से मिली जीत, कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह डिंडोर हारे
मध्य प्रदेश में भाजपा ने रतलाम ग्रामीण सीट पर जीत हासिल की। इस सीट से भाजपा के मथुरालाल डामर ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह डिंडोर को 34,324 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 1,02,968 वोट मिले।
15:43MP Elections LIVE 2023: श्योपुर से कांग्रेस की पहली जीत, बाबू जण्डेल ने भाजपा कैंडिडेट को हराया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को पहली जीत मिल गई है। श्योपुर से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जण्डेल ने भाजपा के दुर्गालाल विजय (वकील.सा.) को 11130 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 96844 वोट मिले।
15:22MP Elections LIVE 2023: भाजपा की चौथी जीत, रतलाम सिटी से चेतन्य काश्यप 'भैयाजी' ने जीता चुनाव
मध्य प्रदेश में भाजपा ने चौथी जीत हासिल की। रतलाम सिटी सीट से भाजपा के चेतन्य काश्यप "भैयाजी" जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के पारस दादा को 60, 708 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 1,09,656 वोट मिले।
15:16MP Elections LIVE 2023: भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने कांग्रेस नेता हर्ष विजय गेहलोत को हराया
मध्य प्रदेश में सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के हर्ष विजय गेहलोत "गुड्डू"को 4618 वोटों से हराया। कमलेश्वर भारत आदिवासी पार्टी के नेता हैं। कमलेश्वर को कुल 71219 वोट मिले।
15:14MP Elections LIVE 2023: भाजपा की तीसरी जीत, मऊगंज से प्रदीप पटेल ने जीता चुनाव
मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीसरी जीत हासिल की। मऊगंज से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना को 7174 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 70,119 वोट मिले।
15:10MP Elections LIVE 2023: भाजपा की दूसरी जीत, कालापीपल से घनश्याम चंद्रवंशी जीते
मध्य प्रदेश में भाजपा ने दूसरी जीत हासिल की। कालापीपल से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कुणाल चौधरी को 11765 वोटों से मात दी। उन्हें कुल 98,216 वोट मिले।
15:01CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में CM फेस वाली सीट्स का क्या है हाल
आठवें राउंड की मतगणना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा के विजय बघेल से 10012 वोटों से आगे।
अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव छठवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के राजेश अग्रवाल से 7420 वोटों से पीछे।
10वें राउंड की मतगणना के बाद राजनंदगांव सीट से रमन सिंह कांग्रेस के गिरीश देवांगन से 34223 वोटों से आगे।
14:48MP Elections LIVE 2023: सीएम शिवराज ने जारी किया वीडियो, इन लोगों को दिया धन्यवाद
जीत के जश्न में डूबी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब अपनी खुशियों का इजहार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर रही है। इसी बीच सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर सोशल मीडिया के लोगों को बधाई दी है।
14:43MP Elections LIVE 2023: मध्य प्रदेश में पहला चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में, नेपानगर से मिली जीत
नेपानगर सीट से भाजपा की मंजु राजेन्द्र दादु ने 44805 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 1,13,400 वोट मिले। मंजु ने कांग्रेस प्रत्याशी गेन्दूबाई को हराया।
14:38CG Elections LIVE 2023: भाजपा सरकार में रहे मंत्री पिछला चुनाव गए थे हार, मगर इस बार बाजी पलटने को तैयार
चुनाव आयोग के अनुसार भैयालाल राजवाड़े (बैकुंठपुर), अमर अग्रवाल (बिलासपुर), राजेश मूणत (रायपुर शहर पश्चिम), केदार कश्यप (नारायणपुर) और दयालदास बघेल (नवागढ़) भाजपा के वे वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं जो 2018 विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार पार्टी ने फिर उनपर भरोसा जताया था।
ये नेता कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा के दो अन्य नेता और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे (भिलाई नगर) और महेश गागड़ा (बीजापुर) को पिछला चुनाव हारने के बावजूद इस बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया था, वे अपनी-अपनी सीट पर पीछे हैं।
14:36CG Elections LIVE 2023: चुनाव हारे भाजपा के पूर्व मंत्रियों में से ज्यादातर मतगणना में आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने उन नेताओं पर एक बार फिर भरोसा जताया था जो पिछली सरकार में मंत्री थे और चुनाव हार गए थे। राज्य में जारी मतगणना के रुझानों में इनमें से पांच उम्मीदवार आगे हैं। पिछली भाजपा सरकार के पांच मंत्री जो 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे और इस बार पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया था, वह रुझानों में अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।
14:29MP Elections LIVE 2023: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 6179 वोटों से पीछे
मध्य प्रदेश चुनाव रिजल्ट: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने प्रतिद्वदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से चार राउंड की काउंटिग के बाद करीब 6179 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 35308 वोट मिले हैं। वहीं, नरोत्तम मिश्रा को 29129 वोट मिले हैं।
14:23CG Elections LIVE 2023: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की भविष्यवाणी सच हो गई। उन्होंने तंज करते हुए राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि राजस्थान में भी सरकार जा रही है औऱ छत्तीसगढ़ में भी सरकार जा रही है।
14:12CG Elections LIVE 2023: कांग्रेस पार्टी के नौ मंत्री मतगणना में पीछे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से भाजपा के राजेश अग्रवाल से 1623 मतों से पीछे
आरंग से शिवकुमार डहरिया भाजपा के गुरु खुशवंत साहेब से 6077 मतों से पीछे
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भाजपा के ललित चंद्राकर से 4674 मतों से पीछे
सीतापुर से अमरजीत भगत भाजपा के रामकुमार टोप्पो से 3969 मतों से पीछे
कोरबा से जयसिंह अग्रवाल भाजपा के लखनलाल देवांगन से 9522 मतों से पीछे
साजा से रविंद्र चौबे भाजपा के ईश्वर साहू से 964 मतों से पीछे
कवर्धा से मोहम्मद अकबर भाजपा के विजय शर्मा से 12092 मतों से पीछे
कोंडागांव से मोहन मरकाम भाजपा की लता उसेंडी से 66 मतों से पीछे
सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भाजपा के खिलावन साहू से 1919 मतों से पीछे
चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भाजपा के विनायक गोयल से 5579 मतों से पीछे
14:06MP Elections LIVE 2023: शिवराज, कमलनाथ आगे, क्या है एमपी की हॉट सीट्स का हाल?
बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 50,996 मतों से आगे
छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 16,559 मतों से आगे
नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल 6,923 हजार से अधिक मतों से आगे
जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह 15,458 हजार से अधिक मतों से आगे
सतना से भाजपा उम्मीदवार गणेश सिंह 1370 से अधिक मतों से आगे
सीधी से सांसद रीति पाठक 2838 मतों से आगे
गाडरवारा से भाजपा उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह 15,692 से अधिक मतों से आगे
इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 19,940 मतों से आगे
राऊ से भाजपा के मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 18,702 मतों से आगे
लहार से कांग्रेस उम्मीदवार एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1,269 मतों से पीछे
दतिया से प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा 2,243 मतों से पीछे
13:57MP Elections LIVE 2023: भाजपा 158, कांग्रेस 70 सीट पर आगे, केंद्रीय मंत्री तोमर और कुलस्ते मतगणना में पीछे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मतगणना में पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकडों के अनुसार भाजपा 158, कांग्रेस 70 सीट पर आगे है। बसपा को एक और अन्य को भी एक सीट बर बढ़त मिल रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आठवें दौर की गिनती के बाद मुरैना जिले की दिमनी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया से 1,667 मतों के अंतर से पीछे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले की निवास सीट से 10वें चरण की गणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चैन सिंह वरकड़े से 5,553 वोट के अंतर से पीछे हैं।
13:53MP Elections LIVE 2023: प्रचंड जीत को लेकर भाजपा में जश्न का माहौल, मिठाई खिलाकर दे रहे बधाई
मध्य प्रदेश विधानसभा की चुनाव मतगणना में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत की ओर अग्रसर है। इस बीच, CM शिवराज के साथ-साथ पूरी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस बीच. भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'कांग्रेस के सारे सर्वे हुए सुपर फ्लॉप, सिर्फ भाजपा पर ही है जनता का विश्वास।'
13:47CG Elections LIVE 2023: रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी आगे
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं। 8वें राउंड की मतगणना के बाद उन्होंने 34993 वोटों से कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक को पीछे छोड़ दिया है।
13:42CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ भाजपा में खुशी का माहौल, रमन सिंह ने कहा- खिलने जा रहा कमल
छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिले बंपर वोटों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। इस दौरान, डिप्टी भाजपा प्रत्याशी और CM फेस रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'अंधेरा छँट गया है, सूरज निकल चुका है, कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथी इस काउंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्द #भाजपा_आवत_हे'
13:36CG Elections 2023 LIVE: भूपेश बघेल, रमन सिंह आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पाटन सीच पर चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल 9वें राउंड की मतगणना के बाद अपने भतीजे विजय बघेल से 5598 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, राजनंदगांव से रमन सिंह 8वें राउंड की मतगणना के बाद 26079 वोटों से आगे चल रहे हैं।
13:33MP Elections 2023 LIVE: भोपाल मध्य और भोपाल उत्तर दोनों से कांग्रेस आगे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग लगातार जारी है। छठें राउंड की मतगणना के बाद भोपाल मध्य से आरिफ मसूद 25,181 वोटों से और भोपाल उत्तर से आतिफ आरिफ अकील 10,778 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोनों ही नेता कांग्रेस पार्टी से हैं।
13:28MP Assembly Result 2023: मामा शिवराज ने कहा-गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वे जनता के दिल को छू गए
मध्य प्रदेश में जीत के करीब बढ़ती हुई भाजपा के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, 'मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास तथा उन्होंने जो यहां सभाएं की और जनता से अपील की, वह जनता के दिलों को छू गयी और उसी के कारण यह परिणाम आ रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'डबल इंजन की सरकार, दिल्ली में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहाँ इम्प्लीमेंट किया और यहाँ जो योजनाएँ बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वो भी जनता के दिल को छू गये।'
13:23MP Assembly Result 2023: भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 10 फीसदी से ज्यादा वोटों का इजाफा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। इस बीच अगर वोटों के गैप की बात की जाए तो भाजपा कांग्रेस के मुकाबले करीब 10 फीसदी आगे है। अभी तक के हिसाब से भाजपा को 48.91 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 40.17 फीसदी वोट मिले हैं।
13:17MP Assembly Result 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- जीत का पूरा श्रेय मामा शिवराज को
कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के जनादेश का पूरा श्रेय शिवराज सिंह चौहान को जाता है।'
13:12MP में भाजपा सरकार बनाने की ओर, मगर शिवराज सरकार के कई मंत्री मतगणना में चल रहे पीछे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्ताधारी भाजपा प्रदेश में सत्ता कायम रखने की ओर आगे बढ़ रही है लेकिन इसके कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (दतिया), अरविंद भदौरिया (अटेर), मोहन यादव (उज्जैन दक्षिण), विश्वास सारंग (नरेला), महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) सहित कई मंत्री मतगणना में पीछे हैं। आंकडों के अनुसार नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2243 वोट से पीछे हैं। अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से 6170 वोट से पीछे हैं। दत्तीगांव कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत से 3195 वोट से पीछे हैं। मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से 2025 वोट से पीछे हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि अग्रवाल से 16215 वोट से पीछे हैं। विश्वास सारंग कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला से 1049 वोट से पीछे हैं।
13:06MP Elections LIVE 2023: जानें किन सीटों पर 100 से भी कम वोटों के अंतर का मुकाबला
अलीराजरपुर सीट पर मुकेश पटेल भाजपा के चौहान नगर सिंह से 94 वोटों से पीछे चल रहे हैं। गांधवानी से कांग्रेस के उमंग सिंघर भाजपा के सरदार सिंह मेड़ा से 52 वोटों से आगे चल रहे हैं। पेटलावाद से भारतीय जनता पार्टी के निर्मला दिलीपसिंह भूरिया कांग्रेस के वालसिंह मैड़ा से 24 वोटों से आगे
13:00CG Elections LIVE 2023: किस पार्टी को अभी तक मिले कितने पर्सेंट वोट
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न पार्टियों को मिले वोटों का शेयर भाजपा- 46.02% कांग्रेस- 41.92% बसपा- 2.45% AAP- 0.99% अन्य- 5.52%
12:57MP Elections LIVE 2023: किस पार्टी को अभी तक मिले कितने पर्सेंट वोट
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न पार्टियों को मिले वोटों का शेयर भाजपा- 48.77% कांग्रेस- 40.26% बसपा- 3.21% AAP- 0.39% अन्य- 5.69%
12:51MP Elections LIVE 2023: भाजपा 162 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 66 सीटों पर बढ़त
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंपर जीत देखने को मिल रही है। भाजपा 162 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 66 सीटों पर आगे चल रही है। इस दौरान बसपा का भी खाता खुलता नजर आ रहा है। बसपा 1 सीट पर आगे चल रही है।
12:49CG Elections LIVE 2023: देवतालाब विधानसभा सीट से भाजपा आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा सीट से भाजपा के गिरीश गौतम 7वें राउंड के बाद 8163 वोटों से चल रहे आगे। रीवा जिले के रीवा विधानसभा सीट से 10वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 11159 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:41MP Election Result LIVE: CM शिवराज 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
बुधनी सीट पर चुनाव लड़ रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ राउंड की काउंटिंग के बाद 50996 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रम मल्ताल शर्मा से है। अभी 14 राउंड की मतगणना बाकी है।
12:33CG Election Result LIVE: टीएस सिंहदेव फिर से पीछे, भूपेश बघेल आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम: अम्बिकापुर से भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने चौथे राउंड की मतगणना के बाद उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को 1623 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पाटन सीट पर सीएम भूपेश बघेल 1452 वोटों के साथ विजय बघेल से आगे हैं।
12:30MP Elections LIVE 2023: हॉट सीट्स पर कैसा है मुकाबला?
भाजपा से गणेश सिंह सतना विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद 1370 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीधी से भाजपा की कद्दावर नेता रीति पाठक दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 2838 वोटों से बढ़त बनाई हुई हैं। उनका मुकाबला ज्ञान सिंह से है। छठवें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रहलाद सिंह पटेल कांग्रेस के लखन सिंह पटेल के मुकाबले 9611 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौंवें राउंड की काउंटिंग के बाद फग्गन सिंह कुलस्ते 7464 वोटों से पीछे चल रहे हैं। निवास सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के चैनसिंह वरकड़े से है।
11:53MP Elections LIVE 2023: भाजपा के राजेंद्र शुक्ला को 10,000 वोटों की बढ़त, सिवनी में कांग्रेस आगे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: रीवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कैंडिडेट राजेंद्र शुक्ला 10000 वोटों से आगे हैं। सिवनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आंनद पंजवानी 5640 वोटों से आगे चल रहे हैं। रतलाम सिटी में 12 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के चेतन्य काश्यप 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:43MP Elections LIVE 2023: छिंदवाड़ा से कमलनाथ फिर आगे
पांचवे राउंड की काउंटिंग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 12238 वोटों से आगे। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के विवनेक बंटी साहू उनके मुकाबले में हैं।
11:39CG Elections LIVE 2023: डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव आगे
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता टी. एस. सिंहदेव अंबिकापुर सीट पर 1,142 वोटों से आगे चल रहे हैं। रुझानों में भाजपा के राजेश अग्रवाल उनसे पीछे हैं।
11:32CG Elections LIVE 2023: राजनंदगांव से रमन सिंह आगे, बोले- मोदी की गारंटी पर जनता ने जताया भरोसा
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम: दूसरे राउंड की काउंटिंग के रुझानों में भाजपा के स्टार नेता डॉ. रमन सिंह 4497 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के गिरीश देवांगन से उनका मुकाबला जारी है। इस बीच उन्होंने कहा, ‘मैं कहता था अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा। अब छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा। अभी भी मैं रुझान ही कहूंगा। हम सरकार बनाने के रास्ते पर चल रहे हैं।'
11:29CG Elections LIVE 2023: भूपेश बघेल फिर पीछे
पाटन सीट पर भूपेश बघेल अपने भतीजे विजय बघेल से 484 वोटों से पीछे चल रहे हैं। विजय बघेल भाजपा से सांसद हैं।
11:20MP Elections LIVE 2023: तोमर, साक्या आगे, नरोत्तम मिश्रा पीछे
तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 3085 वोट से आगे चल रहे हैं। दिमनी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के बलवीर सिंह दंडोतिया उनके मुकाबले टक्कर में हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद गुना सीट पर पन्ना लाल साक्या 8178 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के पंकज कनेरिया पीछे चल रहे हैं। दतिया सीट से चुनाव लड़ रहे नरोत्तम मिश्रा दूसरे राउंट की काउंटिंग के बाद 2243 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के भारती राजेंद्र ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है।
11:19CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 34 पर बढ़त
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को 54 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है।
11:08MP Election Result LIVE: देवास की सभी सीटों पर भाजपा आगे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: देवास विधानसभा सीट पर बीजेपी की गायत्री राजे पंवार, हाटपिपल्या में मनोज चौधरी, सोनकच्छ में राजेश सोनकर, बागली में मुरली भंवरा और खातेगांव में आशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। ये सभी कैंडिडेट्स भाजपा के हैं।
11:04CG Elections LIVE 2023: जांजगीर चांपा पर क्या है रुझान?
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: जांजगीर चांपा सीट का ताजा अपडेट अकलतरा तीसरा राउंड कांग्रेस के राघवेन्द्र कुमार- 15467 वोट भाजपा के सौरभ सिंह- 11204 वोट कांग्रेस के 4263 वोट से आगे
11:01MP Elections LIVE 2023: कैलाश विजयवर्गीय आगे, घर के बाहर जश्न शुरू
मध्यप्रदेश विधानसभा परिणाम: चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आगे हैं। रुझानों से उत्साहित समर्थकों ने उनके घर के बाहर जश्न शुरू कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक विजयवर्गीय पहले चरण की मतगणना के बाद अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक संजय शुक्ला पर 4,268 मतों से आगे हैं।
10:58MP Elections LIVE 2023: भाजपा बहुमत के साथ बनाएगी सरकार- शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये कहा, 'आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।' इसके साथ ही उन्होंने कैंडिडेट्स को बधाई दी।
10:54CG Elections LIVE 2023: किस पार्टी को अभी तक मिले कितने पर्सेंट वोट
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न पार्टियों को मिले वोटों का शेयर भाजपा- 44.90% कांग्रेस- 42.40% बसपा- 2.74% AAP- 1.16% अन्य- 5.62%
10:53CG Elections LIVE 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से आगे
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से 2185 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:46MP Election Result LIVE: किस पार्टी को अभी तक मिले कितने पर्सेंट वोट
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न पार्टियों को मिले वोटों का शेयर भाजपा- 48.63% कांग्रेस- 40.25% बसपा- 2.88% AAP- 0.43% अन्य- 6.26%
10:43CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ के रुझानों में बीजेपी दो तिहाई बहुमत की ओर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रुझानों में पलड़ा बीजेपी की ओर भारी होता दिख रहा है। भाजपा 55 सीटों के साथ आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।
10:31MP Election Result LIVE: रुझानों में बहुमत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल
मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: रुझानों में भाजपा को मिल रहे दो तिहाई बहुमत। बीजेपी में छाया जश्न का माहौल। पार्टी के दिग्गज नेता बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही सभी नेता एक साथ नजर आएंगे।
10:28MP Elections LIVE 2023: MP के रुझानों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत
मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा 155 सीटों पर बढ़त बनाते हुए दो-तिहाई सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 74 सीटों पर लीड कर रही है। अन्य के हिस्से में 1 सीट जाती दिखाई दे रही है।
10:23CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: छत्तीसगढ़ के रुझानों में भाजपा फिर से लीड करने लगी है। भाजपा जहां 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है।
10:15CG Elections LIVE 2023: भूपेश बघेल एक बार फिर भतीजे से आगे
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: फर्स्ट राउंड की काउंटिंग के दौरान कांग्रेस के भूपेश बघेल 187 वोटों की बढ़त के साथ एक बार फिर से बढ़त बना लिए हैं। पाटन सीट पर उनका मुकाबला विजय बघेल से है।
10:12MP Elections LIVE 2023: भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 2080 वोटों से आगे
भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर 2080 वोटों से आगे चल रहे हैं। बसपा के बलवीर सिंह दंडोरिया उनके पीछे हैं।
10:06Chhattisgarh Election Result LIVE: पाटन सीट से विजय बघेल आगे
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भतीजे विजय बघेल से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल 500 वोटों से फिलहाल आगे हैं।
10:05CG Elections LIVE 2023: भाजपा के ओपी चौधरी आगे
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: रायगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी करीब 12739 मतों से तीसरे राउंड में आगे। दुर्ग की वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी 2195 मतों से आगे
10:03CG Elections LIVE 2023: चुनाव आयोग के आंकड़ों में कांग्रेस 46 सीटों पर आगे, रमन सिंह और भूपेश बघेल पिछड़े
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, रमन सिंह और भूपेश बघेल दोनों पीछे चल रहे हैं।
09:58CG Elections LIVE 2023: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ओऔऱ कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा 42 तो वहीं, कांग्रेस 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
09:57MP Elections LIVE 2023: पूर्व CM दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: एमपी में गुना की राघौगढ़ विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह 602 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा के हीरेंद्र सिंह बंटी पीछे चल रहे हैं।
09:56MP Elections LIVE 2023: इंदौर मतगणना रुझान
इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण की मतगणना में जल संसाधन मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रीना बौरासी से 3,066 मतों से आगे।
09:53CG Elections LIVE 2023: काउंटिंग के पहले राउंड में वैशाली नगर विधानसभा का रुझान
वैशाली नगर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन - 5392 कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर - 3197 भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन 2198 मतों से आगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी विधानसभा में 517 वोट से आगे
09:52MP Elections LIVE 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट पर रुझानों में आगे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गोपाल भार्गव, लखनादौन में कांग्रेस के योगेन्द्र सिंह बाबा आगे चल रहे हैं। सांची विधानसभा में भाजपा के प्रभुराम चौधरी आगे, भोजपुर विधानसभा से बीजेपी के सुरेन्द्र पटवा आगे चल रहे हैं।
09:48MP Elections LIVE 2023: भाजपा 151 सीट पर आगे, कांग्रेस को 77 सीटों पर बढ़त
मध्य प्रदेश में भाजपा 151 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 77 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियों की तरफ वोटरों का रुझान काफी कमजोर है। अन्य पार्टियां 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं।
09:43CG Elections LIVE 2023: बालोद सीट का अपडेट
छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम: बालोद का ताजा अपडेट संजारी बालोद कांग्रेस (संगीता सिन्हा) 400 वोट से आगे गुण्डरदेही कांग्रेस (कुंवरसिंह निषाद) 250 वोट से आगे
09:38MP Elections LIVE 2023: इंदौर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी पीछे
काउंटिंग के पहले राउंड में राऊ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा को 9005 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी को 3702 वोट मिले। इस हिसाब से कांग्रेस प्रत्यासी जीतू पटवारी 5303 मतों से पीछे चल रहे हैं।
09:36MP Elections LIVE 2023: दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा पीछे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: दतिया विधानसभा से गृह मंत्री और बीजेपी के नामी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
09:34MP Elections LIVE 2023: कांग्रेस के जीतू पटवारी, भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते, रुझानों में पीछे, कमलनाथ आगे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: कांग्रेस पार्टी के जीतू पटवारी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के गौरी शंकर बिसेन रुझानों में पीछे चल रहे हैं। जबकि बुधनी सीट से चुनाव लड़ रहे शिवराज सिंह चौहान, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, सीताशरण शर्मा, माया सिंह फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय शाह आगे चल रहे हैं।
09:32MP Elections LIVE 2023: रुझानों में कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल आगे
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम: इंदौर विधानसभा-1 से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे एमपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय रुझानों में आगे चल रहे हैं। वहीं, संजय शुक्ला को मिल रही कड़ी टक्कर मिल रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी आगे चल रहे हैं।
09:28CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, कांग्रेस को 47 तो भाजपा को 41 सीटों पर बढ़त
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर। अब तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा 41 तो कांग्रेस 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:26MP Elections LIVE 2023: कमलनाथ पीछे, रुझानों में बीजेपी आगे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना लगातार जारी है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 138, कांग्रेस 89 और अन्य 1 सीटों पर आगे हैं। वहीं, छिंदवाड़ा सीट से पूर्व मुख्समंत्री कमलनाथ पीछे चल रहे हैं।
09:24MP Elections LIVE 2023: सिंगरौली से भाजपा तो देवसर से कांग्रेस आगे
1st राउंड की काउंटिंग के रूझान में सिंगरौली से भाजपा के राम निवास साह, चितरंगी से भाजपा की राधा सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, देवसर से कांग्रेस पार्टी के वंशमणि वर्मा आगे चल रहे हैं।
09:23CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
मतगणना के रुझानों में बीजेपी अब आगे चल रही है। नारायणपुर से केदार कश्यप आगे चल रहे हैं तो वहीं ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं।
09:15CG Elections LIVE 2023: चुनाव आयोग ने दो सीटों पर जारी किए रुझान, दोनों में भाजपा आगे
चुनाव आयोग ने दो सीटों पर रुझान बताए हैं और दोनों ही सीटों पर बीजेपी की तरफ वोटरों का झुकाव दिख रहा है। मऊगंज से बीजेपी के प्रदीप पटेल ने बढ़त बनाई हुई है तो वहीं, तिमारनी से बीजेपी के संजय शाह आगे चल रहे हैं।
09:14MP Elections LIVE 2023: रुझानों में BJP बहुमत की ओर
मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावी रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर दिखाई दे रही है। बुधनी से मामा शिवराज, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, सीताशरण शर्मा, माया सिंह फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय शाह आगे चल रहे हैं। छतरपुर सीट से बीजेपी की ललिता यादव, महाराजपुर सीट से बीजेपी के कामाख्या प्रताप सिंह, बिजावर सीट से बीजेपी के राजेश शुक्ला, श्योपुर से बीजेपी प्रत्याशी दुर्गालाल विजय आगे, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 2613 वोटो से पहले राउंड में आगे चल रहे हैं।
09:09MP Elections LIVE 2023: MP में 124 सीटों पर BJP, 94 पर कांग्रेस आगे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि, कांग्रेस 94 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 1 सीट पर बढ़त। जादुई आंकड़ा पार करने के लिए 116 सीट की जरूरत।
09:08MP Elections LIVE 2023: रुझानों पर क्या बोले कमलनाथ?
मध्य प्रदेश के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बुधनी सीट से मामा शिवराज लीड कर रहे हैं तो कमलनाथ भी छमदवाड़ा से आगे चल रहे हैं। वहीं इस बीच, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'जनता हमारे साथ है। मैं सीटें कितनी आएंगी, उस पर नहीं जा रहा हूं। हमे भरोसा है। एमपी के लोग हमारे साथ हैं।'
09:02CG Elections LIVE 2023: हॉट सीट्स पर कौन कहां से आगे
शुरुआती रुझानों में राजनांदगाव सीट से बीजेपी के डॉ. रमन सिंह आगे चल रहे हैं। डोंगरगाव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू, खुज्जी से निर्दलीय ललिता कंवर और डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता आगे चल रही हैं।
09:00MP Election Result LIVE: बीजेपी के पक्ष में 113, कांग्रेस के पक्ष में 92 सीटों का रुझान
बीजेपी के पक्ष में 113, कांग्रेस के पक्ष 92सीटों का रुझान सामने आया है। इस बीच बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान, छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ आगे चल रहे हैं।
08:56Chhattisgarh Election Result LIVE: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 43 सीटों पर आगे, बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी को मिल रही बढ़त
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रुझानों में रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं, तो वहीं रायपुर दक्षिण से बृजमोहन आगे चल रहे हैं। फिलहाल 43 सीटों पर कांग्रेस और 37 सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है।
08:51CG Elections LIVE 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 44 सीटों पर आगे, बीजेपी 34 सीटों पर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 44 को सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं भाजपा 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
08:49MP Elections LIVE 2023: MP में 96 सीटों पर BJP आगे, कांग्रेस 74 पर
MP में 96 सीटों पर BJP आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 74 पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों की तरफ रुझान नहीं दिख रहे हैं।
08:47MP Elections LIVE 2023: छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे
मध्य प्रदेश की हॉट सीट मानी जाने वाली छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ आगे
08:45MP Elections LIVE 2023: सीएम शिवराज आगे, हॉट सीट्स पर क्या है हाल
MP की बुधनी सीट पर मामा शिवराज चल रहे आगे, वहीं दतिया से नरोत्तम मिश्रा पीछे
08:39CG Elections LIVE 2023: पाटन सीट से भूपेश बघेल पीछे
ठत्तीसगढ़ के पाटन सीट से भूपेश बघेल अपने भतीजे विजय बघेल से पीछे
08:37CG Election Result 2023 Live: रुझानों में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में फिर निकली आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस अब आगे हो गई है। अभी तक कुल आए 60 सीटों के रुझानों में बीजेपी 29 सीटों पर और कांग्रेस कुल 31 सीटों पर आगे चल रही है।
08:35MP Elections LIVE 2023: राघोगढ़ से जयवर्धन, इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय आगे
राघोगढ़ से कांग्रेस के जयवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं। इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय की तरफ वोटरों का रुझान देखा जा रहा है।
08:34MP Elections LIVE 2023: रुझानों में भाजपा पीछे, कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर
मध्य प्रदेश की 106 सीटों पर मतगणना के रुझान आ गए हैं। बीजेपी के पक्ष में 63, कांग्रेस के पक्ष में 43 सीटों का रुझान सामने आया है।
08:32राजनांदगांव सीट से रमन सिंह आगे
CG Elections LIVE 2023: CM फेस और बीजेपी के कद्दावर नेता रमन सिंह आगे। बीजेपी भी इस समय कुल 30 सीटों पर आगे चल रही है।
08:27MP Elections LIVE 2023: नरोत्तम मिश्र चल रहे पीछे, कैलाश विजयवर्गीय आगे
इंदौर-1 सीट से चुनाव लड़ रहे कैलाश विजयवर्गीय आगे, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र पीछे
08:26MP Chunav Result Live: 90 सीटों पर आए रुझान, कांग्रेस-BJP के बीच कांटे की टक्कर
मध्य प्रदेश की 90 सीटों पर मतगणना के रुझान आ गए हैं। इनमें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी बराबर यानी 45-45 सीटों पर आगे चल रही है।
08:21MP Elections LIVE 2023: मध्य प्रदेश में आया पहला रुझान
मध्य प्रदेश का पहला रुझान आ गया है। पोस्टल बैलट की काउंटिंग में कांग्रेस को 17 और BJP को 23 सीटों पर बढ़त मिलते दिख रही है।
08:18MP Elections 2023: पोस्टल बैलट की गिनती में BJP दे रही कांग्रेस को बड़ी टक्कर
पोल्स ऑफ पोल्स में किए गए दावे सही साबित होते दिख रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। पोस्टल बैलट की गिनती में मध्य प्रदेश के ये दोनों प्रमुख दलों को बराबर सीट मिलती दिख रही हैं।
08:16CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा से कांग्रेस फिर हुई आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। बैलट पेपरों की गिनती शुरू हो गई है। 38 सीटों के रुझानआ गए हैं। अब तक कांग्रेस 20 और बीजेपी 18 सीटों पर आगे है। अभी तक कोई दूसरी पार्टी रुझानों में आगे नहीं हुई है।
08:14CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और BJP 17-17 सीटों पर आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के 34 सीटों के रुझानआ गए हैं। 17-17 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी आगे है। अभी तक कोई दूसरी पार्टी रुझानों में आगे नहीं हुई है।
08:09CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तीन और भाजपा एक सीट पर आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। अभी तक चार सीटों के रुझान सामने आए हैं। तीन सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर भाजपा को बढ़त मिली है।
08:05भाजपा-कांग्रेस को मिल रहा बराबर का रुझान
मध्य प्रदेश चुनाव रिजल्ट के लिए पहला रुझान आ गया है। कांग्रेस और बीजेपी को बराबर की टक्कर में दिख रही हैं। कांग्रेस पार्टी को 3 और बीजेपी को भी 3 सीटों पर बढ़त मिलते दिख रही है।
08:03छत्तीसगढ़ की इन हॉट सीट्स पर है महामुकाबला
छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा सीट पर लड़ रहे भूपेश का मुबाबला उनके ही भतीजे से है। भाजपा ने सीएम बघेल के खिलाफ उन्हीं के भतीजे विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ही तरफ से चुनाव लड़ रहे डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
08:01MP की हॉट सीट्स पर दिलचस्प होगा मुकाबला
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से मामा शिवराज चुनाव लड़ रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट पर तो कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ रहे हैं।कांग्रेस पार्टी की तरफ से छिंदवाड़ा के महाकौशल सीट पर कमलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ भाजपा ने विवेक बंटी साहू को उतारा है।
07:57मध्य प्रदेश में मतगणना की हुई शुरुआत
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लगभग 8: 30 बजे तक 2,533 प्रत्याशियों की जीत-हार के रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
07:54क्या कहते हैं MP, छत्तीसगढ़ के Exit Polls? क्या कांटे की टक्कर में भाजपा-कांग्रेस?
मध्य प्रदेश के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 130 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को 97 सीटें मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों को 3 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खाते में 48, भाजपा के पाले में 39 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।
07:52छत्तीसगढ़ में क्या है रुझान, आखिर कौन होगा CM
छत्तीसगढ़ के CM फेस की बात करें तो कांग्रेस अगर जीतती है तो भूपेश बघेल, सीएम बनाए जा सकते हैं। हालांकि टीएस सिंहदेव पर भी संदेह बना हुआ है। वहीं, भाजपा को लेकर स्थिति साफ नहीं है। राज्य में पार्टी ने PM मोदी को मुख्य चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा। माना जा रहा है कि अगर पार्टी जीतती है तो रमन सिंह के CM बनने के चान्स ज्यादा हैं।
07:48मध्य प्रदेश में कई CM फेस, कौन बनेगा मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर कई तरह की संभावनाएं हैं। मामा शिवराज को जहां एक तरफ बड़ा चेहरा माना जा रहा है तो वहीं, भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का राजनीतिक भाग्य भी परीक्षा की घड़ी में है।