facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

राहुल गांधी ने जाति जनगणना की वकालत की, झूठे वादों के लिए की पीएम मोदी की आलोचना

Advertisement

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जाति जनगणना को लेकर स्पष्ट रूख नहीं अपनाने का आरोप लगाया

Last Updated- November 15, 2023 | 5:58 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर जातिगत जनगणना की वकालत की और कहा कि जिस दिन देश के ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों को अपनी सच्ची आबादी पता लग जाएगा, उस दिन यह मुल्क हमेशा के लिए बदल जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) शब्द को लेकर (प्रधानमंत्री) चुने गए हैं लेकिन जब ओबीसी को हक देने का समय आता है तब वह इससे इनकार करते हैं।

कांग्रेस नेता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी जाति जनगणना करें या ना करें, जिस दिन छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार आएगी जाति का सर्वे यहां शुरू हो जाएगा। जिस दिन दिल्ली में हमारी सरकार आएगी पहला हस्ताक्षर जाति जनगणना पर होगा।”

उन्होंने कहा, ”जाति आधारित जनगणना ऐतिहासिक निर्णय होगा और इससे देश बदल जाएगा। जिस दिन इस देश के ओबीसी को, देश के दलित को और देश के आदिवासी को अपनी सच्ची आबादी के बारे में जानकारी मिलेगी, अपनी सच्ची शक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी उस दिन यह देश हमेशा के लिए बदल जाएगा। यह आजादी के बाद सबसे बड़ा क्रांतिकारी निर्णय होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आपके लिए, आपके साथ मिलकर, कदम से कदम मिलाकर यह निर्णय लेने जा रही है, इसे कोई शक्ति नहीं रोक सकती।’’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जाति जनगणना को लेकर स्पष्ट रूख नहीं अपनाने का आरोप लगाया और कहा, ”मोदी जी 12 हजार करोड़ रुपए के हवाई जहाज में उड़ते हैं, हर रोज नए कपड़े पहनते हैं, ओबीसी शब्द को लेकर वह चुने गए और जब समय आता है ओबीसी को हक देने का तो कहते हैं कि ओबीसी नहीं है, जाति तो हिंदुस्तान में एक ही है, वह गरीब है।

हम पता लगाएंगे कि ओबीसी कितने हैं। मैं कह रहा हूं कि आज जितने हैं उतनी भागीदारी आपको मिलेगी। कर्ज माफ होगा तो किसानों का अरबपतियों का नहीं।”

उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया और कहा, ”हमारी जहां भी सरकार है कर्नाटक, छत्तीसगढ़ राजस्थान और हिमाचल में, मैंने सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि जितना पैसा भाजपा के लोग अरबपतियों को और बड़े ठेकेदार को देते हैं उतना ही पैसा कांग्रेस पार्टी को किसान, मजदूर, माताओं, बहनों के बैंक अकाउंट में डालना होगा….क्योंकि हम जानते हैं कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और युवा चलाते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने इस दौरान पार्टी की घोषणा पत्र में लिखे वादों को लेकर जनता से कहा कि वह इन वादों का भरोसा करें और राज्य में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाएं। राज्य में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 5:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement