facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

मिजोरम: YMA ने निर्दलीय उम्मीदवार के खिलाफ जातीय टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज की

Advertisement

वाईएमए का आरोप है कि निर्दलीय उम्मीदवार की ये टिप्पणियां बहुसंख्यक मिजो और अल्पसंख्यक ब्रू समुदाय के लोगों के बीच जातीय तनाव को बढ़ा सकती हैं।

Last Updated- November 02, 2023 | 7:45 PM IST
Mizoram Assembly

मिजोरम में यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) ने निर्दलीय उम्मीदवार लालरमदिनग्नघेटी की कथित तौर पर जातीय टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी।

मामित के पुलिस अधीक्षक लालथंगपुई पुलामते ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वाईएमए के मामित उपमुख्यालय ने मामित और डंपा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार लालरमदिनग्नघेटी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है।

वाईएमए का आरोप है कि निर्दलीय उम्मीदवार की ये टिप्पणियां बहुसंख्यक मिजो और अल्पसंख्यक ब्रू समुदाय के लोगों के बीच जातीय तनाव को बढ़ा सकती हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किया जाना है। संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल ही में विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो में लालरमदिनग्नघेटी ब्रू लोगों के बीच प्रचार करती हुई दिखाई दे रही हैं।

शिकायत के मुताबिक, प्रचार के दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक बयान दिया, जिससे मिजो और ब्रू लोगों के बीच जातीय तनाव भड़क सकता है। वीडियो में लालरमदिनग्नघेटी ने यह भी कहा कि वह ब्रू लोगों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

इस बीच, लालरमदिनग्नघेटी और जोरमथार समूह के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर मिजो लोगों से माफी मांगी और कहा है कि महिला उम्मीदवार का मकसद जातीय तनाव भड़काना नहीं बल्कि ब्रू समुदाय के लोगों के प्रति चिंता व्यक्त करना था ताकि सांप्रदायिक सद्भभाव सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 7:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement