facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तय

Mizoram Election 2023: इलेक्शन रिजल्ट के लिए EC ने कसी कमर, मतगणना के लिए अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

Advertisement

लियानजेला ने कहा,''मतगणना के लिए 399 ईवीएम मेजें और 56 डाकपत्र मेजें और 4000 से अधिक कर्मी होंगे।''

Last Updated- November 27, 2023 | 12:17 PM IST
Mizoram polls
Representative Image

मिजोरम निर्वाचन आयोग हाल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि एनकोर पोर्टल के माध्यम से बृहस्पतिवार को मतगणना का पूर्ण अभ्यास होगा।

अतिरिक्त सीईओ एच. लियानजेला ने कहा कि तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यभर के 13 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी जिसमें 40 हॉल होंगे।

लियानजेला ने कहा,”मतगणना के लिए 399 ईवीएम मेजें और 56 डाकपत्र मेजें और 4000 से अधिक कर्मी होंगे।” पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा,”मतगणना के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।”

उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), भारतीय आरक्षित वाहिनी और मिजोरम सशस्त्र पुलिस को तैनात किया गया है। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ था जिसमें रिकॉर्ड 80 प्रतिशत वोट डाले गए।

विधानसभा चुनाव में 18 महिला उम्मीदवारों समेत 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने 23 और आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारकर अपनी किस्मत आजमाई है।

मणिपुर में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि जेडपीएम को आठ सीटें, कांग्रेस को पांच और भाजपा को एक सीट मिली।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 12:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement