facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तय

Mizoram Assembly elections 2023: 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

Advertisement

मिजोरम में विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- October 21, 2023 | 12:30 PM IST
Voting

Mizoram Assembly elections 2023: मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

सात नवंबर को होगी वोटिंग, 3 दिसंबर को जारी होंगे नतीजें

अधिकारी ने कहा कि एमएनएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें 25 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 23 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार तथा 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

मिजोरम में विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। इससे पहले, 87 फीसदी ईसाई आबादी वाले मिजोरम में राजनीतिक दलों, चर्चों, सामाजिक संगठनों और छात्र निकायों ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख को पुन: निर्धारित करने का आग्रह किया था, क्योंकि मतगणना की तारीख रविवार को पड़ रही है, जो ईसाइयों के लिए एक पवित्र दिन है।

फिलहाल, निर्वाचन आयोग ने अभी तक इन अनुरोधों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विधानसभा चुनाव में 4,38,925 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,56,868 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 12:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement