facebookmetapixel
FD Rates: दिसंबर में एफडी रेट्स 5% से 8% तक, जानें कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याजट्रंप प्रशासन की कड़ी जांच के बीच गूगल कर्मचारियों को मिली यात्रा चेतावनीभारत और EU पर अमेरिका की नाराजगी, 2026 तक लटक सकता है ट्रेड डील का मामलाIndiGo यात्रियों को देगा मुआवजा, 26 दिसंबर से शुरू होगा भुगतानटेस्ला के सीईओ Elon Musk की करोड़ों की जीत, डेलावेयर कोर्ट ने बहाल किया 55 बिलियन डॉलर का पैकेजत्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री चमकी, ग्रामीण बाजार ने बढ़ाई रफ्तारGlobalLogic का एआई प्रयोग सफल, 50% पीओसी सीधे उत्पादन मेंसर्ट-इन ने चेताया: iOS और iPadOS में फंसी खतरनाक बग, डेटा और प्राइवेसी जोखिम मेंश्रम कानूनों के पालन में मदद के लिए सरकार लाएगी गाइडबुकभारत-ओमान CEPA में सामाजिक सुरक्षा प्रावधान पर होगी अहम बातचीत

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे PM मोदी के ‘हनुमान’ चिराग पासवान, NDA में तय हुआ सीटों का बंटवारा

NDA Bihar: बिहार में BJP 17 लोकसभा सीट और JD(U) 16 सीट, उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट तथा जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ (HAM) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Last Updated- March 18, 2024 | 6:35 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: PM Modi's 'Hanuman' Chirag Paswan will contest from Hajipur, Bihar, seat distribution decided in NDA लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे PM मोदी के 'हनुमान' चिराग पासवान, NDA में तय हुआ सीटों का बंटवारा

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों-शोरों पर है। NDA के सहयोगी दलों में आज सीटों का बंटवारा तय हो गया है जिसके तहत भाजपा (BJP) 17 लोकसभा सीट, जद (यू) 16 सीट, जबकि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ (HAM) एक-एक  सीट पर चुनाव लड़ेगी।

राजग (NDA) में हुए सीट बंटवारा समझौते के तहत हाजीपुर लोकसभा सीट से राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी भाजपा महासचिव और पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मीडिया से बातचीत में महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित NDA गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 19 जून से पूरे देश में आजादी के बाद से दूसरा सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव होने जा रहा है। यो चुनाव 7 चरणों में पूरे होंगे। बिहार राज्य की 40 लोकसभा सीट पर भी कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

किस लोकसभा सीट से कौन सी पार्टी लड़ेगी चुनाव, देखिये लिस्ट

भाजपा कहां से लड़ेगी चुनाव

NDA की मुख्य घटक दल भाजपा (BJP) के उम्मीदवार बिहार की पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, अजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

16 सीटों पर JD(U) के उम्मीदवार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) को सीट शेयरिंग में वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर लोकसभा सीटें मिलीं है।

लोजपा (रामविलास) और HAM कहां से लड़ेंगी चुनाव

लोजपा (रामविलास) वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी जबकि गया से जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) और काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।

रालोजपा और लोजपा, दोनों को थाम ले गई भाजपा

पिछले कई दिनों से हाजीपुर सीट को लेकर दोनों पार्टियों के बीच में विवाद तल रहा था। चिराग पासवान चाहते थे कि उन्हें इस सीट से टिकट मिलेगा तभी वे NDA के साथ शामिल होंगे। वहीं, उनके चाचा पशुपति पारस का भी यही विचार था। यानी उन्हें भी इसी सीट से चुनाव लड़ना था। हाल ही में चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा के साथ उनकी बात बन गई है। चिराग पासवान ने इसे लेकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट भी किया था।

गौरतलब है कि रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी 2020 में उनके निधन के बाद दो हिस्सों में बंट गई। उनके भाई पशुपति पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) और उनके बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व करते हैं। आज के ऐलान के बाद यह भी साफ हो गया है कि दोनों पार्टियां इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ हैं औऱ बिहार में मिलकर चुनाव लड़ेगी।

First Published - March 18, 2024 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट