facebookmetapixel
Stocks To Buy: खरीद लो ये 2 Jewellery Stock! ब्रोकरेज का दावा, मिल सकता है 45% तक मुनाफाEPF नियमों पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेशी कर्मचारियों को भी देना होगा योगदानSectoral ETFs: हाई रिटर्न का मौका, लेकिन टाइमिंग और जोखिम की समझ जरूरीED-IBBI ने घर खरीदारों और बैंकों को राहत देने के लिए नए नियम लागू किएकमजोर बिक्री के बावजूद महंगे हुए मकान, तीसरी तिमाही में 7 से 19 फीसदी बढ़ी मकान की कीमतमुंबई में बिग बी की बड़ी डील – दो फ्लैट्स बिके करोड़ों में, खरीदार कौन हैं?PM Kisan 21st Installment: किसानों के खातें में ₹2,000 की अगली किस्त कब आएगी? चेक करें नया अपडेटनतीजों के बाद दिग्गज Telecom Stock पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- खरीदकर रख लें, ₹2,259 तक जाएगा भावTata Steel के तिमाही नतीजों की तारीख घोषित! जानिए कब खुलेंगे कंपनी के मुनाफे के आंकड़ेटाटा मोटर्स की अहम बैठक 14 नवंबर को, सितंबर तिमाही के नतीजों पर होगी चर्चा

Delhi Assembly Election: चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, मोदी, राहुल से लेकर केजरीवाल तक, प्रचार में कूदे सभी दिग्गज

दिल्ली में मतदान होने में अब एक सप्ताह ही बचा है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Last Updated- January 29, 2025 | 8:57 PM IST
Delhi Assembly Election

दिल्ली विधानसभा चुनाव अब जोर पकड़ रहा है। चुनाव प्रचार में अब दिग्गज नेता उतर जाए हैं। प्रमुख दलों के बड़े नेता अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट तो मांग ही रहे हैं। साथ ही विरोधी दलों पर आरोप भी लगा रहे हैं। जिससे दिल्ली का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। दिल्ली में मतदान होने में अब एक सप्ताह ही बचा है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी उतरे चुनाव प्रचार में

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान से एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान, हरियाणा व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े केंद्रीय मंत्री भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।

बीते दिनों राहुल गांधी की दिल्ली में चुनावी रैलियां रद्द होने से राजनीतिक गलियारे में कांग्रेस के आम आदमी पार्टी (आप) को वॉकओवर देने की चर्चा होने लगी थी। लेकिन इन चर्चाओं पर विराम देते हुए राहुल गांधी भी मंगलवार से दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतर गए। उन्होंने आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रचार की कमान केजरीवाल संभाले हुए हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत दिल्ली व पंजाब के आप नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

आरोप-प्रत्यारोप से राजनीतिक माहौल हुआ गर्म

राहुल गांधी ने प्रचार के पहले ही दिन अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाला करने, शीश महल बनवाने और मोदी से डरने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केजरीवाल को घेरा। मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और आप ने बीते 25 सालों में दिल्लीवासियों की दो-दो पीढ़ी ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से एक बार भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का मौका देने का आग्रह किया।

केजरीवाल ने भाजपा पर अरबपतियों के कर्जे माफ करने और दिल्ली की फ्री बिजली-पानी योजनाएं बंद करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान दावा कर रहे हैं कि आप की सरकार दिल्ली में हर परिवार को 25,000 रुपये का फायदा करा रही है जबकि भाजपा आ गई तो वह ये सारी सुविधाएं बंद कर देगी।

First Published - January 29, 2025 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट