facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तय

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा, जल्दी आएगी उम्मीदवारों की लिस्ट

Advertisement

सैलजा के अनुसार, कांग्रेस 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में है।

Last Updated- October 11, 2023 | 5:50 PM IST
Congress meeting

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और वह जल्द ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी। पार्टी महासचिव कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यों के आधार पर पार्टी जनता से वोट मांगेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। आज हम लोगों के बीच अपना नारा- ‘भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार’ लेकर जा रहे हैं। राहुल गांधी जी ने छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों और गरीबों से जो वादा किया था, कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर के दिखाया है।’’

सैलजा का कहना था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों और मजदूरों सहित हर वर्ग के लोगों को अपने विकास का हिस्सा बनाया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार केवल पिछड़े वर्ग के आरक्षण की लुभावनी बातें करती हैं, लेकिन जब कुछ देने की बात आती है तो पीछे हट जाती है। छत्तीसगढ़ में सर्वसम्मति से विधेयक पास हुआ, जिसमें 76 प्रतिशत आरक्षण हमने विभिन्न वर्गों को दिया। राज्यपाल ने इसे मंजूरी नहीं दी।’’

सैलजा के अनुसार, कांग्रेस 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement