facebookmetapixel
Advertisement
सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?

बागेश्वर उपचुनाव: 55.42% मतदान, पार्वती दास और बसंत कुमार के बीच सीधी टक्कर

Advertisement

दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में भुनाने के लिए भाजपा ने उनकी विधवा पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ बसंत कुमार को टिकट दिया

Last Updated- September 05, 2023 | 9:47 PM IST
Lok Sabha Elections

उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में करीब 55.42 प्रतिशत मतदान हुआ। बागेश्वर के जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में करीब 55.42 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। बिष्ट ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा विधायक चंदन राम दास के इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एक बार फिर प्रदेश में चिर परिचित प्रतिद्वंदी सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच ही देखा जा रहा है।

राम दास 2007 में इस सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे और उसके बाद से लगातार चार चुनावों में जीत का सेहरा उनके सिर ही बंधा। दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति को अपने पक्ष में भुनाने के लिए भाजपा ने उनकी विधवा पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ बसंत कुमार को टिकट दिया है।

कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

मतों की गिनती आठ सितंबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ काबिज है इसलिए इस उपचुनाव के नतीजों का सरकार पर कोई असर नहीं होगा।

लेकिन राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति का गठन, जबरन धर्मांतरण, नकल विरोधी और अतिक्रमण के विरूद्व कठोर कानून जैसे निर्णयों पर यह जनता की राय साबित होगा।

सत्तर सदस्यीय राज्य विधानसभा में फिलहाल सत्ताधारी भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। दो अन्य विधायक निर्दलीय है। एक सीट रिक्त है जिस पर उपचुनाव हुआ।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 9:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement