facebookmetapixel
भारत ने जीता पहला महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप, खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू में 35% तक उछालप्राइवेट इक्विटी और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश पर KKR की नजर, भारत में लंबी पारी खेलने को तैयारकच्चे तेल का आयात अमेरिका से बढ़ा, रूस से सप्लाई दमदारप्रधानमंत्री मोदी ने ₹1 लाख करोड़ के ‘RDI फंड’ की शुरुआत की, प्राइवेट सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावावोडाफोन आइडिया को राहत! 2017 तक के एजीआर बकाये का होगा नए सिरे से आकलनEditorial: मौद्रिक नीति में पारदर्शिता जरूरी, RBI को सार्वजनिक करनी चाहिए रिपोर्टशहरी संकट: स्थानीय निकायों को वास्तविक स्वायत्तता और जवाबदेही देना समय की मांगसरकार ने सब्सिडी बढ़ाकर डीएपी का घाटा किया कम, फिर भी 900 रुपये प्रति कट्टे का नुकसान होने की आशंकासर्विस सेक्टर में सबसे आगे चंडीगढ़ और दिल्ली, सेवा केंद्रित हैं अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यबिहार में बटाईदार, क्या पाएंगे कानूनी अधिकार

Arunachal Pradesh Election Result 2024: अरुणाचल में सत्ता में लौटी BJP, 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट पर मिली जीत

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

Last Updated- June 02, 2024 | 1:09 PM IST
BJP flag
Representative Image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है।

आयोग ने बताया कि भाजपा के वांगलिंग लोवांगडोंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के जोवांग होसाई को 1,452 मत के अंतर से हराकर बोरदुरिया-बोगापानी सीट रविवार को जीत ली।

लोवांगडोंग ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी। वह चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

भारत के निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार हमजोंग तांगहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी के टिम्पू न्गेमू को 1,482 मत के अंतर से हराकर चंगलंग दक्षिण सीट जीत ली।

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।

अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।

First Published - June 2, 2024 | 11:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट