facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और दांव, पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये देने का वादा

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ के तहत हिंदू मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

Last Updated- December 30, 2024 | 1:42 PM IST
Arvind Kejriwal
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में दोबारा वापसी करेगी तो वह मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक भत्ता देंगे। केजरीवाल ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने इसके लिए ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू करने का ऐलान किया।  केजरीवाल ने घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इन चुनावी वादों के साथ ‘आप’ लगातार चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है। देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कल यानी मंगलवार से शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर वहां पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की भी घोषणा की थी। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।

दिल्ली सरकार ने 2024-25 के अपने बजट में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह प्रदान करने की इस योजना की घोषणा की थी। हालांकि, केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखती है तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement