facebookmetapixel
Silver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

Toy Export: खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ डॉलर पर

घरेलू उपायों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देना और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था, लेकिन इनसे भारत के खिलौना निर्यात में कोई खास वृद्धि नहीं हुई।

Last Updated- May 07, 2024 | 4:47 PM IST
toys
Representative Image

Toy Export: देश का खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 15.38 करोड़ डॉलर था। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलौना निर्यात को अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों से कोई खास लाभ नहीं हुआ।

घरेलू उपायों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देना और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था, लेकिन इनसे भारत के खिलौना निर्यात में कोई खास वृद्धि नहीं हुई। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2021-22 तक निर्यात मामूली रूप से 12.96 करोड़ डॉलर से बढ़कर 17.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हुआ।’’

हालांकि, आयात 2022-23 में 6.23 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 6.49 करोड़ डॉलर हो गया। जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि क्यूसीओ (भारतीय गुणवत्ता परिषद) ने चीन से घटिया आयात पर रोक लगाई, लेकिन इसके परिणामस्वरूप भारत से निर्यात में वृद्धि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि हालांकि भारत ने 2020 से घटिया खिलौनों के आयात खासकर चीन से इसपर अंकुश लगाने और घरेलू खिलौना उद्योग को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं, लेकिन ‘‘ भारत को उद्योग के विकास के लिए अधिक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।’’

First Published - May 7, 2024 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट