facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

पर्यटन क्षेत्र में हालात सामान्य?

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:17 PM IST

यात्रा और पर्यटन क्षेत्र की रौनक अब बहाल होती नजर आ रही है। एयर एशिया इंडिया के सीईओ सुनील भास्करन कहते हैं, ‘मांग में तेजी आई है।’ मेकमाई ट्रिप समूह के सीईओ राजेश मोगे का कहना है, ‘हमने पिछले सात दिनों में हमारी बुकिंग में सुधार देखा है। अनिवार्य यात्रा पर ओमीक्रोन का कोई असर नहीं पड़ा जैसा कि पहले की कोविड लहरों के दौरान देखा गया था। हालांकि छुट्टियों वाली यात्रा 3-4 हफ्ते तक प्रभावित रही। लेकिन पिछले 10 दिनों में बुकिंग में तेजी आई है खासतौर पर होटलों और गोवा की बुङ्क्षकग में तेजी देखी जा रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह रफ्तार गर्मी के मौसम तक बरकरार रहेगी।’ 10 जनवरी को 237,677 यात्रियों ने उड़ान भरी जो साप्ताहिक आधार पर 27 फीसदी की तेजी है। सीट भरने की तादाद भी बढ़ रही है। 3 फरवरी के 1,562 की तुलना में गुरुवार को 1,812 घरेलू विमानों ने उड़ान भरी।  होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष के बी काचरू का कहना है, ‘पिछले 10 दिन फूड एवं बेवरिज कारोबार के लिए अच्छे रहे हैं। तीसरी लहर की शुरुआत के बाद हमने सोचा था कि फरवरी और मार्च शादी ब्याह के सीजन पर भी असर पड़ेगा।’ 

Advertisement
First Published - February 13, 2022 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement