facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ बोआई और सरकारी योजनाओं का असर, जुलाई में दर्ज हुई सबसे बड़ी ट्रैक्टर बिक्रीनीट 2027 से होगा डिजिटल, परीक्षा सुरक्षित होगी लेकिन क्या गरीब छात्रों को मिलेगा बराबरी का मौकाभारत की विनिर्माण रणनीति में बड़ी खामी, औद्योगिक आधार मजबूत करना बहुत जरूरीVi Capex Plan: वोडाफोन-आइडिया ने दिया ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर करेगी विस्तारEditorial: पंचाट सुधार विधेयक 2026 पास, न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों का बदलेगा तरीकाQ1 Results: जाइडस, MRF और सीमेंस के मुनाफे पर लागत की मार, मणप्पुरम और कल्पतरु का शानदार प्रदर्शनट्रंप टावर्स की भारतीय पार्टनर ट्राइबेका की 2028 तक IPO लाने की योजना, हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट शुरूकमोडिटी मार्केट में विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी एंट्री! SEBI ने गैर-कृषि डेरिवेटिव्स के लिए जारी किया नया प्रस्तावजुलाई में 15% घटा इक्विटी फंड निवेश, पर स्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में बना ऑल-टाइम रिकॉर्ड₹25.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश में सबसे अमीर हैं अंबानी, बिड़ला परिवार दूसरे स्थान पर

विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना में होंगे बदलाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:16 PM IST

सरकार विशेष इस्पात के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) में बदलाव करने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पीएलआई के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख भी करीब एक महीने बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है।
भारत में विशेष प्रकार के इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल 22 जुलाई को 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।
इस कदम से 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश आने और रोजगार के 5.25 लाख अवसर पैदा होने का अनुमान है। इस्पात मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस योजना के तहत निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 29 मार्च, 2022 थी जिसे बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि योजना में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह कदम इस्पात विनिर्माताओं के अनुरोध पर उठाया गया है जिन्होंने योजना को लेकर कुछ चिंता जताई थी।    

Advertisement
First Published - April 3, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement