अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्रालय की समीक्षा रिपोर्ट में अनुमान, 2030 तक 7 लाख करोड़ डॉलर की होगी इंडियन इकॉनमी

मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 29, 2024 | 5:26 PM IST

Economic Survey 2024: भारत अगले तीन वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर (5 लाख करोड़ डॉलर) की GDP के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और निरंतर सुधारों के दम पर 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ डॉलर) की इकॉनमी बन जाएगा।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जनवरी 2024 अर्थव्यवस्था की समीक्षा में यह उम्मीद जताई। मंत्रालय ने कहा कि 10 साल पहले 1.9 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी इकॉनमी था

समीक्षा में मुख्य बातें

समीक्षा में कहा गया, “आज महामारी, असंतुलन और टूटे वित्तीय क्षेत्र वाली अर्थव्यवस्था विरासत में मिलने के बावजूद 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमानित FY24) की जीडीपी के साथ 5वीं सबसे बड़ी इकॉनमी है।

मंत्रालय ने कहा, “यह दस साल की यात्रा ठोस और वृद्धिशील दोनों तरह के कई सुधारों को दर्शाती से चिह्नित है जिसने देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

अगले तीन वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने की उम्मीद

मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाले मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकारों की पूर्ण भागीदारी से सुधार अधिक उद्देश्यपूर्ण और फायदा पहुचाएंगी।

रिपोर्ट में कहा गया, “घरेलू मांग की ताकत ने पिछले तीन वर्षों में अर्थव्यवस्था को 7 प्रतिशत से ज्यादा के ग्रोथ रेट पर पहुंचा दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में रियाल जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत के करीब रहने की संभावना है।”

2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य

इसमें कहा गया, “इसके अलावा सरकार ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित देश’ (developed country) बनने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है। आर्थिक सुधारों की यात्रा जारी रहने के साथ यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

First Published : January 29, 2024 | 5:26 PM IST