facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने किया निराश! फ्लैट लिस्टिंग के बाद टूटा शेयर, क्या करें निवेशक?ललिता ज्वेलरी की धमाकेदार लिस्टिंग! निवेशकों को करीब 32% का मुनाफा, अब किस भाव पर कर रहा ट्रेड?यूपी-जापान के रिश्तों को नई रफ्तार, 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल ने तलाशे निवेश के अवसरआज से खुले सिंबायोटेक फार्मालैब और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO, पैसा लगाएं या नहीं?सोने-चांदी ने भरी ऊंची उड़ान, सोना 4,700 डॉलर पार, चांदी 69 डॉलर के ऊपरडॉलर का भंडार बढ़ा, रुपये को नहीं मिला सहारा; RBI की स्वैप योजना का क्यों नहीं दिखा असर?अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच कनाडा ने भारत की ओर बढ़ाया हाथ, CEPA डील में अब तेजी के आसारअब निर्माण मजदूरों को मिलेगी पेंशन? EPFO ने बनाया प्लान, 10 साल काम करने वालों को मिल सकता है फायदाAI पर लगाम जरूरी, लेकिन कैसे? Check Point CEO ने बताया भारत समेत दुनिया के लिए सही नियमन का रास्तामोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा दांव! नई सरकारी योजना के लिए आवेदन की तैयारी में Dixon, Lava समेत 4 कंपनियां

डॉलर के मुकाबले रुपया प्रतिस्पर्धियों से बेहतर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपया "बहुत अच्छी तरह से वापस आ गया है"। 

उन्होंने यह भी कहा कि रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय स्थिति पर बहुत करीब से नजर रख रहे हैं। 

बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय पुणे यात्रा पर हैं। उन्होंने यात्रा के अंतिम दिन संवाददाताओं से कहा कि यदि कोई एक मुद्रा जो अपने आप में बनी हुई है और अन्य मुद्राओं की तरह उतार-चढ़ाव या अस्थिरता में नहीं आई है, तो वह भारतीय रुपया है। उन्होंने कहा " हमने बहुत अच्छी तरह से वापसी भी की है।"

विशेषज्ञों के अनुसार, हालही में आयी रुपये में गिरावट का मुख्य कारण यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का वैश्विक विकास पर भू-राजनीतिक तनाव है। जिसका प्रभाव दुनिया भर के साथ-साथ भारत पर भी पड़ रहा है। 

रूस यूक्रेन युद्ध ने कमोडिटी की कीमतों को बढ़ा दिया, जिससे विकसित दुनिया में मुद्रास्फीति में रिकॉर्ड वृद्धि हुई। जिसके कारण US Fed ने ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की। नतीजतन पूंजी का अमेरिका वापस आना शुरू हो गया है, जिससे अन्य देशों की मुद्राओं की कीमतें घट गयीं। 

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81 रुपये के पार पहुंच गया । पिछले कुछ महीनों में रुपये की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को हुई 83 पैसे की गिरावट पिछले सात महीने में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी गई । 

बता दें, इससे पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरा था और 80.98 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - September 25, 2022 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement