facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

मुद्रा संकट का सामना कर रहे देशों के साथ भारतीय रुपये में व्यापार करने को हैं तैयार : रेवेन्यू सेक्रेटरी

Last Updated- March 31, 2023 | 1:37 PM IST
India US trade

भारत ऐसे देशों के साथ भारतीय रुपये में व्यापार करने को तैयार है जो डॉलर की कमी या मुद्रा की विफलता का सामना कर रहे हैं। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने शुक्रवार को यह कहा। विदेशी व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 की घोषणा होने के बाद बर्थवाल ने कहा कि सरकार रुपये में भुगतान की प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने बताया कि भारतीय रुपये को वैश्विक मुद्रा बनाने के उद्देश्य के साथ एफटीपी में बदलाव किए गए हैं जिससे कि उसमें विदेशी व्यापार लेनदेन संभव हो सकें। इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया कि 2030 तक 2000 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी उद्योग महज सब्सिडी या सहारे के आधार पर सफल नहीं हो सकता है। गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में निर्यात को लेकर विचार में भी बदलाव आएगा।

विदेशी व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष सारंगी ने कहा कि एफटीपी 2023 की घोषणा नीति निरंतरता और एक उत्तरदायी ढांचा प्रदान करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अग्रिम अधिकृतता और ईपीसीजी अधिकृतता धारकों के लिए एफटीपी के तहत निर्यात दायित्व में चूक के एकमुश्त निपटान के लिए आम माफी योजना शुरू की गई है।

First Published - March 31, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट