facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Update: शादी के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, EPF के पैसे मिलने में हो सकती है बड़ी दिक्कतAdani Green Share Price: बैटरी स्टोरेज पर बड़ा दांव, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; आगे क्यों दिख रही दमदार ग्रोथ?अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीद

रिजर्व बैंक ने जुटाए 1.45 लाख करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:30 AM IST

रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो के जरिये बैंकों से आज 1,44,913 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। यह दिखलाता है कि देश की बैंकिंग व्यवस्था में पैसों की कमी नहीं है।
जिन बैंकों के पास अच्छी-खासी जमा रकम है, उन्होंने रिजर्व बैंक के पास लिक्विड एडजस्टमेंट फैसिल्टी (एलएएफ) के तहत 1,47,315 करोड़ रुपये रखने के लिए 58 बोलियां लगाई थीं।
मौजूदा नकदी स्थिति को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने आज से सिर्फ एक एलएएफ की शुरुआत करने का फैसला किया। अगले एलएएफ की शुरुआत बैंक, रिपोर्टिंग शुक्रवारों को ही करेगा।
रिपोर्टिंग शुक्रवार के दिन बैंकों के लिए रिजर्व बैंक को नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) और वैधानिक नकदी अनुपात (एसएलआर) के बारे में बताना जरूरी होता है। आरबीआई, एलएएफ का दूसरा सत्र सितंबर, 2008  से चला रहा है।
बैंक हर रोज रिजर्व बैंक के पास एलएएफ के जरिये एक लाख करोड़ रुपये जमा कर रहे हैं। कर्ज की मांग की स्थिति इस वक्त ठीक-ठाक चल रही है। हालांकि, बैंकों को कर्ज देने में दिक्कत हो रही है।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement