facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

जुलाई 2024 में RBI ने की 6.93 अरब डॉलर की शुद्ध विदेशी मुद्रा खरीदारी, भंडार 689 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने जून में हाजिर बाजार में 2.10 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की थी। जुलाई 2023 में उसने 3.47 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की थी।

Last Updated- September 21, 2024 | 7:29 AM IST
Forex Reserves

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक बुलेटिन के मुताबिक जुलाई में नियामक ने 6.93 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की शुद्ध खरीदारी की है। माह के दौरान जुलाई में रिजर्व बैंक ने 23.56 अरब डॉलर खरीदा है, जबकि 16.63 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा की बिक्री की है।

केंद्रीय बैंक ने जून में हाजिर बाजार में 2.10 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की थी। जुलाई 2023 में उसने 3.47 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की थी। इसके पहले के वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने 41.27 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी।

जुलाई के आखिर में रिजर्व बैंक की शुद्ध आउटस्टैंडिंग फॉरवर्ड सेल्स 9.10 अरब डॉलर थी, जो जून में 15.83 अरब डॉलर थी। आंकड़ों से पता चलता है कि 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में फॉरवर्ड बुक को छोड़कर कुल विदेशी मुद्रा भंडार 689 अरब डॉलर था।

13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.46 अरब डॉलर हो गया, जो स्वर्ण भंडार में वृद्धि के बीच एक नया उच्च स्तर है।

विदेशी मुद्रा संपत्तियां 51.5 करोड़ डॉलर घटी हैं। यह भंडार 2023-24 के लिए 12 महीने से अधिक के आयात के बराबर है और मार्च 2024 के अंत में बकाया कुल विदेशी ऋण के 103 प्रतिशत से अधिक है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2024 में अब तक 67 अरब डॉलर बढ़ा है। यह विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाले देशों में चीन के बाद दूसरा शीर्ष स्तर है।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 7:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement