facebookmetapixel
Advertisement
‘अब बहुत देर हो चुकी है’, ट्रंप बोले: ईरान की सेना और लीडरशिप तबाह, उनसे कोई बातचीत नहीं होगीक्या ईरान के मिसाइल हमलों के बावजूद दुबई अभी भी निवेशकों और रईसों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना है?Middle East Crisis: भारत ने कसी कमर, तेल-गैस की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोत की तलाश शुरूट्रंप का नया ऐलान: चार-पांच हफ्तों तक जारी रह सकती है जंग, क्या पूरे खाड़ी देशों में फैलेगी बारूद की आग?ईरान युद्ध का असर: भारत का ₹40,000 करोड़ का मेवा आयात कारोबार दबाव में, कीमतों में उछालक्या खत्म हो गया महंगे हथियारों का दौर? यूक्रेन-ईरान की जंग ने कैसे बदल दिया हथियार बनाने का पूरा खेलईरान युद्ध के बीच 4 लाख मीट्रिक टन भारतीय बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, निर्यात पर बड़ा असरअर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई, स्टॉक मार्केट और आयात-निर्यात तक; US Iran युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तें

RBI को VRR नीलामी में 1.52 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली

Advertisement

भारित औसत MMR गिरकर 6.66 प्रतिशत हुआ

Last Updated- March 26, 2024 | 11:17 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक को ओवरनाइट वैरिएबल रेट रीपो (वीआरआर) नीलामी की 1 लाख करोड़ रुपये अधिसूचित राशि के लिए मंगलवार को 1.52 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली है। केंद्रीय बैंक ने 6.73 प्रतिशत भारित औसत दर पर 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बैंकिंग व्ययवस्था में नकदी की कमी सोमवार को बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये हो गई। बैंकिंग व्यवस्था में नकदी में उतार चढ़ाव को देखते हुए रिजर्व बैंक द्वारा की गई वीआरआर नीलामी की भारी मांग रही। मंगलवार को भारित औसत मनी मार्केट रेट (एमएमआर) गिरकर 6.66 प्रतिशत पर आ गया, जो शुक्रवार को 6.77 प्रतिशत था।

शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने 3 वीआरआर नीलामी की थी, जिससे बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी की भरपाई हो सके। नकदी की कमी होने की वजह से भारित औसत एमएमआर बढ़कर मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) रेट से ऊपर हो गया था।

बहरहाल बाजार के हिस्सेदारों का अनुमान है कि निकट अवधि के हिसाब से नकदी की स्थिति घाटे में बनी रह सकती है, क्योंकि अप्रैल के पहले सप्ताह से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार की उधारी शुरू होगी। इसकी वजह से केंद्रीय बैंक वीआरआर नीलामी जारी रह सकती है, जिससे ओवरनाइट मनी मार्केट रेट, रीपो रेट के आसपास रहे। रीपो रेट इस समय 6.50 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement