facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंड

Cash Shortage: नकदी की कमी को पूरा करने के लिए आरबीआई ने दो VRR नीलामी की

Advertisement

पहली चार दिवसीय VRR नीलामी में आरबीआई को 1.23 लाख करोड़ रुपये की निविदाएं मिलीं जबकि अधिसूचित राशि 25,000 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- February 12, 2024 | 11:01 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली को नकदी मुहैया कराने के लिए चार दिवसीय परिवर्तनीय दर रीपो (VRR) की दो नीलामी की। कुल नकदी की कमी 2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने के कारण यह नीलामी की गई। रविवार को प्रणाली में नकदी की कमी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई थी।

केंद्रीय बैंक द्वारा एक दिन में पहली बार दो VRR की नीलामी शुक्रवार को हुई थी। इससे पहले 2 से 7 फरवरी के बीच छह परिवर्तनीय दर रिवर्स रीपो (VRRआर) नीलामी की गई थी। इन नीलामियों में 6 फरवरी और 7 फरवरी को दो एक दिवसीय VRRआर नीलामी भी शामिल थीं।

सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘पहली नीलामी के दौरान जबरदस्त मांग होने के कारण संभवत दूसरी नीलामी की गई है।’ उसने कहा, ‘हमें इस कारण की सही जानकारी नहीं मिल पाई कि क्यों उन्होंने दो नीलामी कीं। वे बड़ी ऱाशि की एक नीलामी भी कर सकते थे।’

पहली चार दिवसीय VRR नीलामी में आरबीआई को 1.23 लाख करोड़ रुपये की निविदाएं मिलीं जबकि अधिसूचित राशि 25,000 करोड़ रुपये थी। दूसरी नीलामी में 97,280 करोड़ रुपये की निविदा प्राप्त हुई।

बाजार के भागीदारों को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक फिर कर की अदायगी होने की स्थिति में नकदी कम होने पर VRR की नीलामी करेगा। सरकारी बैंक के एक डीलर ने कहा, ‘उन्हें फरवरी में कम से कम एक VRR करना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘मार्च के बाद से नकदी की स्थिति को ध्यान में रखकर सरकारी खर्च किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement