facebookmetapixel
Advertisement
किसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम

AC और LED के लिए फिर खुली पीएलआई योजना

Advertisement

यह तीसरा मौका है, जब उद्योग विभाग ने आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की है। 2021 में पहले दौर का आवेदन स्वीकार किया गया था।

Last Updated- July 08, 2024 | 9:51 PM IST
FATF की रिपोर्ट में भारत का अनुपालन का स्तर अच्छा, High level of technical compliance, but follow-up needed: FATF on India

औद्योगिक संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने सोमवार को कहा कि सरकार एयर कंडीशनर (AC) और एलईडी लाइट जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों (ह्वाइट गुड्स) के लिए उत्पादन से जुडी प्रोत्साहन योजना (PLI) के तहत आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से 90 दिन के लिए एक बार फिर शुरू करने जा रही है। इसका मकसद संभावित निवेशकों को योजना का लाभ लेने के लिए एक और अवसर मुहैया कराना है।

डीपीआईआईटी ने एक बयान में कहा, ‘इस योजना के तहत अधिक निवेश करने की उद्योग की इच्छा के आधार पर आवेदन विंडो को फिर से खोला जा रहा है। यह पीएलआई-डब्ल्यूजी योजना के तहत भारत में एसी और एलईडी लाइट्स के प्रमुख घटकों के विनिर्माण के बढ़ते बाजार और उत्पन्न विश्वास का परिणाम है।’ आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

यह तीसरा मौका है, जब उद्योग विभाग ने आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की है। 2021 में पहले दौर का आवेदन स्वीकार किया गया था। उसके बाद इस योजना के तहत पूरा फंड इस्तेमाल न हो पाने के कारण एक साल बाद आवेदन आमंत्रित किए गए। यह योजना 3 साल पहले शुरू की गई थी और इसे 7 साल के लिएलागू किया गया था, जो वित्त वर्ष 2028-29में खत्महोगी। योजना के तहत 6,238 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

पीएलआई योजना एसी और एलईडी लाइट्स के सभी कंपोनेंट के लिए लाई गई थी, जिससे देश में इन कंपोनेंट्स के लिए वातावरण तैयार किया जा सके और मेक इन इंडिया के तहतत भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का अहम हिस्सा बन सके। इस योजना से घरेलू मूल्यवर्धन मौजूदा 15 से 20 प्रतिशत से बढ़कर 75 से 80 प्रतिशत होने की उम्मीद जताई गई है।

अब तक 6,962 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाली 66 आवेदक कंपनियों को पीएलआई योजना के लाभार्थियों के रूप में चुना गया है। योजना के दिशानिर्देशों के तहत, आवेदक केवल योजना की शेष अवधि के लिए ही प्रोत्साहन पाने के हकदार होंगे।

बयान के मुताबिक, प्रस्तावित तीसरे दौर में स्वीकृत आवेदक अधिकतम तीन साल के लिए पीएलआई के तहत पात्र होंगे। केवल नए आवेदक और मार्च, 2023 तक की निवेश अवधि चुनने वाले एवं अपना निवेश बढ़ाने की मंशा रखने वाले मौजूदा लाभार्थी ही इसके पात्र होंगे।

Advertisement
First Published - July 8, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement