facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

एक महीने में आएंगी नई निर्यात संवर्धन योजनाएं

Advertisement

दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने के फैसले के अलावा अमेरिका ने स्टील, एल्युमीनियम जैसी अन्य वस्तुओं पर भी 12 मार्च से कर लगाने की योजना बनाई है।

Last Updated- March 11, 2025 | 10:09 PM IST
India's dependence on imports from China increased, exports fell; Threat looming on trade balance? भारत की चीन से आयात पर निर्भरता बढ़ी, निर्यात गिरा; व्यापार संतुलन पर मंडरा रहा खतरा?

सरकार नई निर्यात संवर्धन योजनाओं की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। इसमें जवाबी शुल्क और अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले संभावित शुल्क के कारण पैदा हुई अनिश्चितता से निपटने के लिए पर्याप्त लचीलेपन का प्रावधान शामिल होगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा, ‘नई योजना को एक माह के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’ वाणिज्य, वित्त और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के अधिकारियों की अंतर मंत्रालयी समिति निर्यातकों की नई समर्थन योजना पर काम कर रही है। यह योजना बजट में घोषित 2,250 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन के तहत तैयार की जा रही है।

नई योजना खासकर छोटे निर्यातकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है, जिससे उन्हें गिरवी के बगैर ऋण हासिल करने में मदद मिल सके और विकसित देशों द्वारा लगाए गए गैर शुल्क कदमों के अनुपालन की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा सीमापार फैक्टरिंग समर्थन के माध्यम से धन जुटाने के वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा देना और जोखिम वाले बाजारों के लिए सहायता देने का भी लक्ष्य है।
अमेरिका द्वारा जवाबी कर लगाए जाने की स्थिति में निर्यातकों को ऑर्डर रोके जाने की चिंता है। उन्होंने कहा कि चल रही प्रगति पर वे नजर बनाए हुए हैं और देखो और इंतजार करो की रणनीति अपना रहे हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के वाइस प्रेसीडेंट इसरार अहमद ने कहा, ‘अभी असर यह है कि खरीदारी थोड़ी ज्यादा सतर्कता के साथ हो रही है। ऑर्डरों की मात्रा कम हो गई है, क्योंकि खरीदार पीछे हट रहे हैं।’

अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद से ही डॉनल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका का व्यापार घाटा कम किया जाएगा और देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ रोजगार सृजन पर बल दिया जाएगा।

दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने के फैसले के अलावा अमेरिका ने स्टील, एल्युमीनियम जैसी अन्य वस्तुओं पर भी 12 मार्च से कर लगाने की योजना बनाई है।

इसके अलावा मेक्सिको और कनाडा जैसे देशों पर अतिरिक्त शुल्क लागू करने की योजना है। चीन पर अतिरिक्त शुल्क पहले ही लागू कर दिया गया है।

अहमद ने कहा कि चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगने की वजह से भारत के कुछ निर्यातकों के साथ इंडोनेशिया और वियतनाम के श्रम आधारित वस्तुओं के निर्यातकों को भी लाभ होगा। हालांकि अभी लाभ के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement