facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Forex Reserves: नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 645 अरब डॉलर के पार

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठें हफ्ते इजाफा देखने को मिला। 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.94 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- April 05, 2024 | 6:00 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठें हफ्ते इजाफा देखने को मिला। 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 2.94 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया। इसी के साथ देश का विदेशी मुद्रा भंडार नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 642.631 अरब डॉलर पर था। जबकि 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 642.492 अरब डॉलर पर था।

उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था। पिछले साल से वैश्विक गतिविधियों के कारण दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर बनाए रखने के लिए मुद्राभंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ।

Foreign Currency Assets बढ़ा

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 570.61 अरब डॉलर हो गया। इससे ठीक पहले यानी 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 0.12 अरब डॉलर घटकर 568.26 अरब डॉलर रह गया था। जबकि 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 568.38 अरब डॉलर पर था।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

Also read: भीषण गर्मी की आशंका के बीच सब्जियों की कीमतों पर नजर रखेगा RBI: गवर्नर दास

गोल्ड रिजर्व 52.16 अरब डॉलर पर पहुंचा

RBI के अनुसार स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 673 मिलियन डॉलर बढ़कर 52.16 अरब डॉलर हो गया।

SDR 73 मिलियन डॉलर घटा

विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights- SDRs) 73 मिलियन डॉलर घटकर 18.14 अरब डॉलर रह गया।

First Published - April 5, 2024 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट