facebookmetapixel
Advertisement
Akasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्डऑटो कंपनियों का बड़ा संकट! टेक्नोलॉजी में भारी निवेश के बावजूद समय पर नहीं आ रहीं नई कारेंबैंकों में नकदी की कमी बढ़ी, क्या अब महंगे हो सकते हैं होम और ऑटो लोन?MSME को अब जल्दी मिलेगा पैसा, आरबीआई ने बदल दिए ट्रेड्स के नियमजून के PMI आंकड़ों ने निवेशकों और कारोबारियों को क्यों किया सतर्क?तेल और गैस सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशना क्यों बन गया जरूरी?Stock Market Today: सपाट शुरुआत के संकेत, IT शेयरों पर रहेगी नजर; वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुखअमेरिका-ईरान समझौते पर डोभाल का बड़ा बयान, भारत को मिल सकती है बड़ी राहतआखिरी समय में क्यों रद्द हुआ जापान की प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित असम दौरा?

भारतीय रेल का लाभ 14 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

भारतीय रेल ने 1 अप्रैल 2007 से 29 फरवरी 2008 के बीच करीब 64,032.18 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। यह 2006-07 की समान अवधि के 56,013.42 करोड़ रुपये से 14.32 प्रतिशत अधिक है।


रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मालभाड़े से कुल कमाई 14.07 प्रतिशत बढ़कर 43,300.89 करोड़ रुपये हो गई है। यह कमाई 2006-07 में 37,958.20 करोड़ रुपये थी।


रेल मंत्री ने रेल बजट 2008-09 में 2007-08 के 7850 लाख टन की तुलना में मालढुलाई 7900 लाख टन करने का लक्ष्य रखा था।


साथ ही माल भाड़े से कमाई का अनुमान पिछले साल के 33,447 करोड़ रुपये से 8.2 प्रतिशत बढ़कर 47,743 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था।


2007-08 के पहले 10 महीनों में यात्री किराए से कुल आमदनी 17,934.67 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।


 पिछले साल के 15,497.36 करोड़ रुपये की तुलना में इसमें 15.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  रेल मंत्री ने बजट अनुमानों को संशोधित करते हुए 2007-08 में 20,075 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया है।


पिछले साल की तुलना में इसमें 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बहरहाल अन्य कोचों से राजस्व आय अप्रैल 2007 से फरवरी 2008 के बीच 609.92 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की तुलना में इसमें 9.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


 विभाग की विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि  अप्रैल 2007 से फरवरी 2008 के बीच यात्रियों की बुकिंग के माध्यम से 609.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पिछले साल यह 580.11 करोड़ रुपये थी।


कस्बाई इलाकों में यात्रियों की बुकिंग में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह संख्या 337.27 करोड़ रही। अन्य क्षेत्रों में यात्रियों की बुकिंग में 5.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement