facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

भारतीय रेलवे की बढ़ी माल ढुलाई से कमाई, मगर रफ्तार सुस्त

Advertisement

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक रेलवे ने सिर्फ मार्च 2023 में इससे ज्यादा 15,769 करोड़ रुपये कमाई की थी।

Last Updated- January 23, 2024 | 9:56 PM IST
indian-railway.

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 में पिछले साल के समान महीने की तुलना में ज्यादा माल ढुलाई की है। साथ ही महामारी के बाद एक महीने को छोड़कर इस महीने में सर्वाधिक कमाई की है। दिसंबर 2023 में रेलवे ने माल ढुलाई से 15,098 करोड़ रुपये कमाई की है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक रेलवे ने सिर्फ मार्च 2023 में इससे ज्यादा 15,769 करोड़ रुपये कमाई की थी। मूल्य के हिसाब से रेलवे की कमाई बढ़ी है, लेकिन कमाई में वृद्धि सुस्त रही है।

दिसंबर 2023 में वृद्धि 3.6 प्रतिशत रही। यह लगातार दूसरा महीना है, जब वृद्धि दर घटी है। अक्टूबर 2023 में वृद्धि 6.6 प्रतिशत और नवंबर 2023 में 3.8 प्रतिशत थी। पिछले 12 महीने के दौरान वस्तुओं की ढुलाई की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। ढुलाई की मौजूदा मात्रा कम से कम दिसंबर 2019 के बाद से सर्वाधिक है, जब तक के आंकड़े उपलब्ध हैं।

भारतीय रेल ने दिसंबर 2023 में 13.9 करोड़ टन माल ढुलाई की है। यह पिछले साल के समान महीने से 6 प्रतिशत अधिक है। 12 महीने का रोलिंग आंकड़ा 155.7 करोड़ टन है। ढुलाई वाली वस्तुओं में करीब आधी हिस्सेदारी कोयले की है। यह दिसंबर 2023 की कुल ढुलाई का 49.6 प्रतिशत था। दिसंबर 2022 में यह हिस्सेदारी 47.3 प्रतिशत थी।

कुछ श्रेणी के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इनमें स्टील प्लांटों को आपूर्ति किया जानेवाला कच्चा माल (लौह अयस्क को छोड़कर) और कंटेनर सर्विस के आंकड़े शामिल हैं।

ढुलाई में दूसरी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी लौह अयस्क की है, जिसकी कुल ढुलाई में 11.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तीसरा स्थान सीमेंट का है, जिसकी हिस्सेदारी 8.8 प्रतिशत है।

रेलवे से खाद्यान्न की ढुलाई कम हुई है। दिसंबर 2022 में इसकी हिस्सेदारी 4.8 प्रतिशत थी, जो दिसंबर 2023 में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement